मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में कोरोना वायरस के चलते लाक डाउन में तैनात पुलिसकर्मियों से आज फोन पर बातचीत कर उनके हाल पूछे और उनका हौसला बढ़ाया. पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में जुटे अधिकारियों, कर्मचारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें धन्यावाद दिया और उनका हौंसला बढ़ाया था. इसके बाद आज उन्होंने राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों से फोन पर चर्चा की और उनका हौसला बढ़ाते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया. राजधानी के ऐशबाग थाना प्रभारी अजय नायक को फोन लगाकर मुख्यमंत्री ने पुलिस का अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सेवा करते-करते पुलिस भी संक्रमित हो रही है, प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता पुलिस के साथ है. उन्होंने पुलिसकर्मियों से चर्चा कर उनका हाल चाल जाना. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता पुलिस के साथ है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें