भोपाल। चुनावी माहौल में जैसे-जैसे गर्माहट बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे दिग्गज नेताओं की पत्नियों ने चुनाव प्रचार के लिए मैदान में सक्रियता दिखानी ष्शुरू कर दिया है। छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रिया नाथ, गुना में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी के बाद अब राजगढ़ संसदीय सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय ने मैदानी मोर्चा संभाला है। ये सभी मतदाता के बीच अपने पतियों के लिए वोट मांगने में जुटी हैं।
नकुलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह जहां पुरुष मतदाता के बीच पहुंचकर अपने समर्थन में ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं इनकी पत्नियां नारी शक्ति के
बीच पहुंचकर अपने पति की खूबियां बताकर वोट देने की बात कह रही हैं। प्रियानाथ ने छिंदवाड़ा संसदीय सीट पर करीब एक सप्ताह से ज्यादा समय से मोर्चा संभाला हुआ है। वे शहरी और ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर मतदाता से सीधा संपर्क कर अपने पति के वोट मांग रही है। वहीं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी ने भी गुना-शिवपुरी संसदीय सीट पर सक्रियता बढ़ा दी है। वे भी कभी शहरी तो कभी ग्रामीण मतदाताओं के बीच पहुंचकर पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए वोट मांगने में जुट गई है। इस दौरान वे मातृ ष्शक्ति सम्मेलन भी करती नजर आ रही है। चुनाव प्रचार के दौरान वे कभी दुकानों में पहुंच कर खरीदारी करती भी नजर आ रही है, तो कभी महिलाओं और लड़कियों से साथ शॉपिंग भी कर रही हैं।
अमृता राय भी पहुंच रही महिलाओं के बीच
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों जहां पदयात्रा कर मतदाता के बीच पहुंच रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी अमृता सिंह ने भी चुनाव प्रचार में सक्रियता बढ़ा दी है। वे महिलाओं के बीच पहुंचकर पति दिग्विजय सिंह के लिए वोट मांगती नजर आ रही है। इस दौरान वे महिलाओं से उनकी परेशानियों के बारे में भी जानकारी ले रही है। इतना ही नहीं अमृता सिंह कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर चर्चा कर रही है। उनसे चुनाव के बारे में जरूरी फीडबैक लिए. चुनाव प्रचार, पदयात्रा, जनता का दिग्विजय सिँह के प्रति जुड़ाव आदि के बारे विस्तार से चर्चा की है। यह पहला अवसर है जब दिग्विजय सिंह के गढ़ में अमृता सिंह पहली बार पहुंची है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें