शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024

अपना रिपोर्ट कार्ड तो दिया नहीं, कांग्रेस का घोषणा पत्र लेकर मैदान में उतरी भाजपा


कांग्रेस ने भाजपा पर किया हमला,़ लोगों को भ्रमित कर रही भाजपा

भोपाल। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमें चुनाव के पहले यह उम्मीद थी कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपने दस साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच देगा, मगर उसने ऐसा तो किया नहीं, बल्कि कांग्रेस का घोषणा पत्र लेकर मैदान में उतरा है।
सुप्रिया श्रीनेत ने न्याय पत्र को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अन्याय के खिलाफ न्याय पत्र निकाला है। बेरोजगारी, महिलाओं और तमाम लोगों के लिए कांग्रेस के मेनिफेस्टो में सभी समाधान है। उन्होंने आगे बताया कि मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को लोगों ने देखा है, 10 साल में 700 किसानों की मौत हुई है। लेकिन कांग्रेस की सरकार आती है तो किसानों की मौत पर लगाम लगेगी। कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों की कर्जमाफी की जाएगी। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा का कोई भी नेता मेनिफेस्टो को देखकर बताएं कहां लिखा है मुस्लिम लीग? भाजपा एक नया भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। आपसे आपका पैसा लेकर बांट देगी, प्रधानमंत्री ने अपने पद की गरिमा नहीं रखी है। उन्हें मंगलसूत्र नहीं बोलना चाहिए, अगर दांपत्य की इज्जत नहीं करते तो उन्हें मंगलसूत्र की बात नहीं करनी चाहिए। मंगलसूत्र के नाम पर झूठ पीएम ने बोला है। 55 साल में कांग्रेस सरकार में रही, लेकिन किसी का पैसा लेकर किसी और को नहीं दिया।
जाति आधारित गणना का सदन में समर्थन, सभा में विरोध
उन्होंने कहा कि एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण समाप्त करने की बात करते हैं पर ये जानते ही नहीं कि बिना संसद के यह संभव ही नहीं है। जाति आधारित गणना का सदन में समर्थन करते हैं और सभाओं में विरोध जताते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के सामने खुलकर बोलें कि वे जाति आधारित गणना का समर्थन करके हैं या विरोध।
दस साल सत्ता में रहने के बाद भी नेहरू को कोस रहे
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, ’हमारे मैनोफेस्टो के बारे में इतना कहा कि लोग डाउनलोड कर रहे है और पढ़ रहे है।  केंद्र कि भाजपा सरकार पिछले 10 साल से सत्ता में रहने के बाद भी नेहरू को ही कोसती है। अगर ऐसा ही था तो क्या 10 साल से भाजपा के लोग झुनझुना बजा रहे थे। उन्होंने कहा कि, ’हमने पांच न्याय अपने मैनोफेस्टो मे दिए है। हार आपके सामने है और इसे देखते हुए भाजपा बौखला गई है। भाजपा लोगों को बरगला रही है। मैं सिर्फ मोदी जी से इतना ही कहना चाहूंगी कि दाम्पत्य के मंगलसूत्र का अपमान न कीजिए।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें