भोपाल। लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी मैथलीशरण गुप्त ने भी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। गुप्त ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के अलावा झांसी और भोपाल से चुनाव लड़ने की बात कही है।दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी मैथिलीशरण गुप्त ने वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही है। पूर्व आईपीएस अधिकारी गुप्त ने बनारस के अलावा झांसी और भोपाल से भी चुनाव चाहते हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी मैथिलीशरण गुप्त 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए सभी सात चरणों में चुनाव होंगे. वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में 1 जून को सातवें चरण में मतदान होगा। इसी सीट से नरेंद्र मोदी ने 2014 में चुनाव लड़कर प्रधानमंत्री बने थे। 2019 में फिर यहीं से चुनाव लड़े और अब तीसरी बार मैदान में हैं।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कैडर और 1984 बैच के आईपीएस मैथिलीशरण गुप्त 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे। जनवरी 2022 में मुस्लिम समाज पर विवादित पोस्ट को लेकर वह चर्चा में आए थे। मप्र आईपीएस एसोसिएशन के आधिकारिक वाट्सएप ग्रुप आईपीएस एमपी में उन्होंने संदेश पोस्ट कर देश की बर्बादी के लिए मुस्लिमों को जिम्मेदार ठहराया था। उनके इस संदेश पर आपत्ति जताते हुए तत्कालीन डीजीपी विवेक जौहरी ने गुप्त को ग्रुप से बाहर करा दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें