मंगलवार, 16 अप्रैल 2024

छह लोकसभा क्षेत्रों में आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

आयोग ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम



भोपाल। प्रदेश के छह लोकसभा क्षेत्रों में कल बुधवार की ष्शाम को चुनावी ष्शोरगुल थम जाएगा। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के पहले निर्वाचन आयोग ने इन क्षेत्रों में ष्शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के इंतजाम किए हैं। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
प्रदेश के छह लोकसभा क्षेत्रों बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, शहडोल और सीधी में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इन सभी संसदीय सीटों पर कल चुनाव प्रचार का अंतिम दिन रहेगा। कल बुधवार की शाम को इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव आयोग ने ष्शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
गौरतलब है कि पहले चरण की 6 सीटों में सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी जबलपुर से किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि शहडोल में सबसे कम 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सीधी में 17, छिंदवाड़ा में 15, मंडला में 14 और बालाघाट में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
कहां किनके बीच है मुकाबला
बालाघाट में कांग्रेस के सम्राट सिंह सरस्वार और भाजपा की भारती पारधी के बीच मुकाबला है। वहीं छिंदवाड़ा में कांग्रेस के नकुलनाथ और भाजपा के विवेक बंटी साहू, जबलपुर में कांग्रेस के दिनेश यादव और भाजपा के आशीश दुबे, मंडला में भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस के आेंमकार सिंह मरकाम, ष्शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह और कांग्रेस के फूंदेलाल मार्को एवं सीधी में कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल एवं भाजपा के डा राजेश मिश्रा के बीच कड़ा मुकाबला है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें