रविवार, 21 अप्रैल 2024

बालाघाट में पुरूषों से ज्यादा महिलाओं ने डाले वोट

छिंदवाड़ा में महिला मतदाता की कम दिखी रूचि

भोपाल। प्रदेश के छह लोकसभा क्षेत्रों के लिए हुए मतदान में महिलाओं मतदाताओं की रूचि काफी कम नजर आई है। सिर्फ बालाघाट लोकसभा सीट ऐसी रही, जहां पुरूषों से ज्यादा मतदान महिला मतदाताओं ने किया है। इन छह लोकसभा क्षेत्रों में 55 लाख 88 हजार 669 महिला मतदाताओं में से 37लाख 39 हजार 296 महिलाओं ने ही मतदान किया है। बालाघाट में 6 लाख 93 हजार 226 महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि यहां पर 6 लाख 82 हजार 972 पुरूष मतदाताओें ने मतदान किया है। 

पहले चरण के जिन छह लोकसभा क्षेत्रों के चुनाव हुए उनमें 1 करोड़ 13 लाख 09 हजार 636 मतदाता थे। इनमें से 76 लाख 62 हजार 447 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 37 लाख 39 हजार 296 महिला मतदाता थी, जबकि 39 लाख 23 हजार 078 पुस्ष मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। 

कहां किसने  कितने डले वोट

लोस क्षेत्र   कुल मतदाता पुरूष महिला      अन्य   वोट डाले

सीधी     2028451     597586  548562       2        1146150

शहडोल  1777185     589515 559980      11      1149506

जबलपुर  1896346     609806   546891     25       1156722

मंडला    2101811     773460   757387       14      1530861

बालाघाट  1873653    682972    693226     9        1376207

छिंदवाड़ा 1632190     669739    633250     12      1303001


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें