सरकार को लिखा पत्र, कहा परिवार चाहता है नौकरी करूं
भोपाल। राजनीति में आने के लिए नौकरी छोड़कर चर्चा में रहने वाली पूर्व आईएएस निशा बांगरे अब फिर से नौकरी में वापसी करना चाह रही है। इसके लिए उन्होंने सरकार को एक आवेदन भी दिया है। उन्होंने जनवरी माह में ही इसे लेकर आवेदन दिया था। हालांकि उनका यह आवेदन सरकार के पास पेडिंग में हैं।
चुनाव लड़ने को अपना इस्तीफा स्वीकार कराने वाली पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अपनी सरकारी नौकरी वापस चाहती हैं। निशा बांगरे ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए अपना इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए उन्होंने राज्य सरकार से लड़ाई लड़ी थी। उन्हें उस वक्त उम्मीद थी कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में टिकट देगी। मगर जब कांग्रेस की ओर से उन्हें टिकट नहीं मिला तो उसके बाद उन्होंने फिर से नौकरी की राह पकड़ी है। निशा बांगरे ने जनवरी माह में नौकरी में वापसी करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है। हालांकि उनके इस पत्र पर सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया है और ना ही अब तक किसी तरह का विचार ही किया है। नौकरी में वापसी करने को लेकर उनका कहना है कि मेरा परिवार चाहता है कि मैं सेवा में वापस आ जाऊं। मप्र सेवा नियम में इसका प्रावधान है। ऐसे भी उदाहरण हैं जहां सरकारी कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया, चुनाव लड़ा और चुनाव हारने के बाद सेवा में वापस आ गए।
गौरतलब है कि निशा बांगरे ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए 23 जून, 2023 को इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए उन्होंने राज्य सरकार से लड़ाई लड़ी थी। कांग्रेस ने उनके चुनाव लड़ने के सपने को तोड़ दिया है और जिस सीट से निशा चुनाव लड़ना चाहती थी, उस पर किसी और को उम्मीदवार बना दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें