शनिवार, 6 अप्रैल 2024

भाजपा का दावा, स्थापना दिवस पर जोड़े एक लाख नए सदस्य

भोपाल। भाजपा ने दावा किया है कि स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी ने प्रदेश के सभी 64 हजार 523 बूथों पर एक लाख से नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यह दावा करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य हर बूथ पर दस प्रतिशत वोट ष्शेयर बढ़ाकर नया इतिहास रचना है।

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के 64,523 बूथों पर एक लाख से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया है। हमें प्रदेश में हर बूथ पर 370 नए मतदाता जोड़ना है और 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाकर नया इतिहास रचना है। उन्होंने कहा कि गुलामी के प्रतीक कांग्रेस को बूथ पर समाप्त करना है। हर बूथ पर 370 नए मतदाता जोड़कर डा. मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रदेश के 64,523 बूथों पर एक लाख से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया है। हमें प्रदेश में हर बूथ पर 370 नए मतदाता जोड़ना है और 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाकर नया इतिहास रचना है।
पंच अप्रैल तक 30 हजार से ज्यादा नेताआें ने थाम भाजपा का दामन
पांच अप्रैल तक 30 हजार से अधिक नेताओं ने  भाजपा का दामन थामा है। भाजपा के अनुसार कांग्रेस, सपा, बसपा सहित अन्य दल के नेता हैं। कांग्रेस से भाजपा में आने वाले 25 हजार है। इनमें पूर्व विधायक चौदह, विधायक एक, पूर्व सांसद तीन, पूर्व महापौर एक, महापौर एक, जनप्रतिनिधि एक हजार  हैं।
जुआरी, सटोरिए और माफिया कांग्रेस छोड़कर गए भाजपा में
पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा के लोग माहौल बनाने में लगे हैं कि बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग भाजपा में शामिल हुए। वहीं भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने का रिकॉर्ड बनाने की बात करते है। मैं कहता हूं कि यदि झूठ बोलने का कोई रिकॉर्ड बनेगा तो वह भाजपा के खाते में जाएगा। कुल मिलाकर अभी तक केवल 350 लोग ही भाजपा में शामिल हुए है। जुआरी, सटोरिए और माफिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। ऐसे लोग भाजपा को मुबारक, जिन्होंने न कांग्रेस का कभी भला किया और न भाजपा का करेंगे। यदि कोई कार्यकर्ता जाता है तो दुख होता है उसे हम मनाने का भी प्रयास करते हैं।
भाजपा जारी करे सदस्यता लेने वालों की सूची
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सलाहकार केके मिश्रा का बयान सामने आया है। मिश्रा ने कहा कि यदि 1 लाख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है, भाजपा उनकी सूची जारी करें। मिश्रा ने कहा कि कौन हैं एक लाख लोग उनके नाम जारी किए जाएं। भाजपा माहौल बनाने के लिए झूठ फैला रही है। चुनाव में दबाव बनाने के लिए झूठ फैलाया जा रहा है। भाजपा झूठ बोलने में माहिर है और यह एक लाख की संख्या भी झूठी ही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें