भोपाल। प्रदेश में तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। पहले दिन भोपाल संसदीय सीट के लिए एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन जमा कराया। आज सोशलिस्ट यूनि
टी सेंटर आफ इंडिया कम्युनिस्ट पार्टी के मुदित भटनागर ने अपना नामांकन भरा है।नाम निर्देशन प्राप्ति के पहले दिन 12 अप्रैल को कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के समक्ष एक अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया। आज सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्युनिस्ट पार्टी के मुदित भटनागर ने अपना नामांकन भरा है। नामांकन की प्रक्रिया ष्शुरू होने के पहले दिन 19 लोगों ने नामांकन फार्म लिए हैं। नाम निर्देशन पत्र जमा करने वाले अभ्यर्थी का शपथ पत्र प्रारूप-26 का प्रदर्शन जनसामान्य के अवलोकन के लिए। भोपाल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल तथा भोपाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सभी 7 विधानसभा सेगमेंट के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय के सूचना पटल पर किया गया है। संसदीय सीट भोपाल के लिए नाम निर्देशन पत्र 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त किए जा रहे हैं। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे तक है तथा नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 20 अप्रैल को की जाएगी। अभ्यर्थिता वापिस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल निर्धारित की गई है। संसदीय क्षेत्र 19-भोपाल के निर्वाचन के लिए मतदान 7 मई को होगा तथा मतगणना 4 जून को की जाएगी।
छह हजार रूपए की चिल्लर लेकर पहुंचे थे मुदित
भोपाल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी मुदित भटनागर ने पहला नामांकन दाखिल किया। मुदित एक, दो, पांच और दस रुपए की चिल्लर लेकर नामांकन भरने पहुंचे। बता दें कि कलेक्ट्रेट में 5 कर्मचारियों ने 1 घंटे में 6 हजार रुपए के सिक्के गिने। भटनागर के मुताबिक, आम लोगों से चुनाव लड़ने के लिए गए रुपयों से नामांकन जमा किया है। कुल जमा कराई गई राशि में 19 हजार 500 नकदी और 6 हजार रुपए की चिल्लर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें