दिग्विजय के गढ़ में गरजे अमित शाह, बोले आशिक का जनाजा है ज़रा धूम से निकले
भोपाल। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि आशिक का जनाजा जरा धूमधाम से निकले,े राजगढ़ लोकसभा के निवासी दिग्विजय सिंह को उनके सम्मान के हिसाब की लीड से उन्हें हराएं और उनकी राजनीति से सम्मानजनक विदाई करें।
अमित शाह ने यह बात आज राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के खिलचीपुर में भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कहा कि दिग्विजय सिंह की परमानेंट विदाई करने का वक्त आ गया है। शाह ने कहा “बहुत बार ये आए और बहुत बार गए। अब समय आ गया है इनको परमानेंट विदाई देने का। राजनीति से दिग्विजय सिंह की परमानेंट विदाई राजगढ़ ंवालों को करना है, मगर मेरी एक रिक्वेस्ट है। राजनीति से उनकी परमानेंट विदाई जरूर करो, मगर आशिक का जनाजा है ज़रा धूम से निकले, दिग्विजय सिंह को बड़ी लीड से हराएं।“
शाह ने कहा कि दिग्गी राजा की सलाह से अपने घोषणा पत्र में कहा है कि कांग्रेस सरकार आएगी, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ लाएंगे। इनकी सरकार तो आनी नहीं है, मगर मैं फिर भी आपसे पूछता हूं कि क्या शरिया कानून से देश चलना चाहिए? ये कांग्रेस पार्टी पर्सनल लॉ की बात करके, पिछले दरवाजे से देश में शरिया कानून लाने की बात करती है।
गुना वालों को सिंधिया और यादव दोनों मिलेंगे
खिलचीपुर से पहले शाह ने गुना संसदीय सीट के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में पिपरई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजा साहब ज्योतिरादित्य मेरे मित्र हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं। ज्योतिरादित्य को दिया हुआ एक-एक वोट नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने वाला है। मैं कई क्षेत्रों में जाता हूं तो लोग कहते हैं कि हम प्रत्याशी को जिताकर भेज रहे हैं, आप हमारे सांसद को आगे बढ़ाना। आपको तो मोदी जी ने बना-बनाया मंत्री यहां से चुनाव लड़ने भेजा है। मैं यह भी कहकर जाता हूं कि केपी यादव ने इस क्षेत्र की बहुत अच्छी सेवा की है। केपी यादव की चिंता मुझ पर छोड़ देना। आपको उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। भाजपा हमारे भाई केपी यादव को आगे बढ़ाने की और सभी प्रकार की चिंता करेगी। गुना वालों को दो नेता मिल रहे हैं। ज्योतिरादित्य भी मिलेंगे और केपी यादव भी मिलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें