मंगलवार, 9 अप्रैल 2024

मितेन्द्र सिंह होंगे प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष

विक्रांत भूरिया ने की थी इस्तीफे  की पेशकश


भोपाल। कांग्रेस ने मितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा ज़ाहिर की है। उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को पत्र लिखा है। भूरिया पत्र में पिता कांतिलाल भूरिया के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार में ज़्यादा से ज़्यादा समय देने के लिए पद छोड़ने की बात कही। 

मितेंद्र सिंह ग्वालियर चंबल संभाग से ताल्लुक रखते हैं। मितेंद्र सिंह के पिता दर्शन सिंह ग्वालियर के शहर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मितेंद्र की दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात हुई थी।  वहीं विक्रांत भूरिया ने आज सुबह पिताजी के चुनाव की वजह से व्यस्तता का हवाला देकर अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। 

दरअसल, विक्रांत भूरिया के पिता कांतिलाल भूरिया को रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से टिकट मिला है। इसके चलते में रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र में व्यस्त हूं। भूरिया ने पत्र में लिखा कि पद किसी और को दिया जाए। खबर ये भी है कि विक्रांत भूरिया को संगठन मध्यप्रदेश यूथ अध्यक्ष पद से हटाने वाला था। ऐसे में विक्रांत भूरिया ने पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीबी को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि उन्होंने अभी इस्तीफा भी नहीं दिया था, यानि कि उनके इस्तीफे की पेशकश के कुछ ही मिनटों बाद कांग्रेस ने मितेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया दिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें