बुधवार, 17 अप्रैल 2024

नाराज नेताओं को नसीहत देकर जीत की रणनीति बना गए शाह


भोपाल। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने छिंदवाड़ा दौरे के दौरान रोड ष्शो करने के अलावा कमरा बंद बैठकें लेकर नाराज भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए छिंदवाड़ा सीट पर जीत हासिल करने को कहा है। कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में हुई इस बैठक में नेताओं को साफ संदेश दिया है कि वे भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में काम करें। चुनाव में क्या उन्होंने किया है, इसकी चुनाव के बाद तय किया जाएगा।

भाजपा के लिए छिंदवाड़ा संसदीय सीट चुनौती बनी हुई हैं। इस सीट पर किसी भी तरह से भाजपा चुनाव में जीत का परचम फहराना चाहती है। इसके चलते चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में यहां की कमान केन्द्रीय मंत्री अमित ष्शाह ने खुद संभाली। मंगलवार की ष्शाम को वे छिंदवाड़ा पहुंचे। रोड ष्शो किया और उसके बाद पदाधिकारियों एवं स्थानीय नेताओं के साथ बैठकों का दौर उनका चलता रहा। पहले तो उन्होंने पूरे संसदीय क्षेत्र में अब तक क्या स्थिति है, उसकी समीक्षा की। इसके बाद अलग-अलग बैठकें कर रणनीति तय की। ष्शाह ने एक निजी होटल में देर रात तक बैठकों ली। उन्होंने यहां के पूर्व विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह के अलावा चौरई के पूर्व विधायक रमेश दुबे, सौसर के पूर्व विधायक नाना भाऊ मोहोड सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तीनों को उनके अपने-अपने क्षेत्र में पूरी ताकत के साथ भाजपा उम्मीदवार के लिए अंतिम दो दिन और काम करने को कहा। वहीं शाह ने जिला कोर ग्रुप की बैठक ली और चुनाव का पूरा अपडेट लिया इस दौरान उन्होंने इस यह साफ कर दिया कि चुनाव में कि भाजपा के नेता की क्या भूमिका रही, उन्होंने चुनाव में क्या किया, चुनाव के बाद उनके बारे में भी तय किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें