कहा सभा में मेरा नाम 17 बार लिया, यह उनका मेरे प्रति अपार प्रेम
भोपाल। लोकसभा चुनाव के चलते नेताओं के बीच अब एक-दूसरे पर आरोपों का दौर तेज हो चला है। प्रदेश में मतदान के दो दौर होने के बाद अब तीसरे दौर के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के राश्टीय नेताओं की सक्रियता भी बढ़ती नजर आ रही है साथ ही नेता एक-दूसरे को घेरते और जवाब देते aभी दिखाई दे रहे हैं। आरोपों के दौर में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा दिग्विजय सिंह पर लगाए गए आरोपों को लेकर आज दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ संसदीय सीट के खिलचीपुर में ष्शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री अमित ष्शाह द्वारा लगाए गए उन पर आरोपों को लेकर पलटवार किया है। सिंह ने कहा कि कल खिलचीपुर की सभा में अमित शाह जी ने अपने भाषण में 17 बार मेरा नाम लिया। यह उनका मेरे प्रति जो अपार प्रेम है वह दर्शाता है। मैं उनका आभारी हूँ। लेकिन जो झूठ बोलने के संस्कार उनके गुरू नरेन्द्र मोदी ने उन्हें दिये हैं, वह उनके भाषण में 8 बार नज़र आए।
भाजपा के नेता निकालना चाहते हैं मेरी अर्थी
आशिक का जनाजा वाले बयान पर भी दिग्विजय सिंह ने अमित शाह पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर अमित शाह की इतनी कृपा रही और उनका मेरे प्रति इतना प्रेम है कि वो आए और मेरा जनाज़ा निकालने की बात कह गए, यानि मेरी अर्थी भाजपा के नेता निकालना चाहते हैं और क्यों? क्योंकि मैं आप सबकी चिंता करता हूँ। मैं चाहता तो मना कर देता कि चुनाव नहीं लड़ूँगा, लेकिन मेरे गृहक्षेत्र की जनता की उपेक्षा ने मुझे यह चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया। मैं आखिरी दम तक आपके बीच आपकी लड़ाई लड़ता रहूँगा, चाहे आप मुझे कंधे पर उठाएँ या सिर आँखों पर बिठाएँ। अब आपकी मर्ज़ी है लेकिन मैं सदैव आप का था और रहूँगा।
दिग्विजय ने बताए अमित शाह के 8 झूठ
दिग्विजय सिंह की सलाह से राहुल गांधी ने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ डाला।
तथ्यः- कांग्रेस के घोषणा पत्र में कोई मुस्लिम पर्सनल लॉ नहीं है !
अमित शाह का झूठः- दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद कहा !
तथ्य :- मैंने कभी भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग नहीं किया !
अमित शाह का झूठ :- दिग्विजय सिंह ने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया !
तथ्यः- मैंने अफजल गुरु की फांसी को जल्द करवाने के लिए पत्र लिखा था कि अफजल गुरु को जल्द फांसी दी जाए !
अमित शाह का झूठः- दिग्विजय सिंह ने पीएफआई पर बैन लगाने का विरोध किया
तथ्यः- मैंने कभी पीएफआई पर बैन का विरोध नहीं किया, बल्कि सिमी पर सबसे पहले प्रतिबंध मेरी ही सरकार ने लगाया था ! सच्चाई भारतीय जनता पार्टी ने पीएफआई की राजनीतिक इकाई के साथ कर्नाटक में गठबंधन करके लोकल चुनाव लड़ा !
अमित शाह का झूठः- दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोरोना का टीका मत लगाओ
तथ्यः- मैंने कभी भी कोरोना का टीका ना लगाने की अपील नहीं की !
अमित शाह का झूठः- कोरोना महामारी में राजनीति करी !
सच्चाई और तथ्य :- जब राजगढ़ जिले के लोग ऑक्सीजन और सिलेंडर के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे थे तब मैंने दिल्ली से ऑक्सीजन सिलेंडर भेजकर इलाज की व्यवस्था करायी!
अमित शाह :- मेडिकल कॉलेज हमने दिया !
तथ्यः- राज्य में कांग्रेस की सरकार थी , जयवर्धन सिंह प्रभारी मंत्री थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजगढ़ जिला मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव केंद्र को भिजवाया !
अमित शाहः- भोपाल रामगंज मंडी रेलवे लाइन हमने 2 हजार करोड़ प्रस्तावित किया !
तथ्यः- सन 2000 - 2001 प्रस्ताव स्वीकृति वर्ष था, उस समय राज्य में कांग्रेस सरकार थी !
लागत 2 हजार करोड़ नही अमित शाह उस समय 3032 करोड़ रुपए रखी गई थी !

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें