गुरुवार, 31 अगस्त 2023

पर्ची दिखाए तो वल्लभ भवन की पांचों मंजिल पर लगाउंगा झाड़ू

450 का गैस सिलेंडर, सियासत गर्माई

भोपाल। प्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार और भाजपा पर हमलावर है। ऐसे में कांग्रेस विधायक ने सरकार को चुनौती दी है कि अगर एक भी गैस सिलेंडर की पर्ची दिखा देंगे तो वे वल्लभ भवन की पांचों मंजिलों पर झाड़ू लगाएंगे। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सावन के महीने में उज्जवला गैस सिलेंडरधारी महिलाओं को 450 रूपए में गैस सिलेंडर देने की घोशणा की हैं। इस प्रस्ताव पर आज कैबिनेट में मंजूरी भी दी गई। वहीं इसको लेकर कांग्रेस हमलवार हो गई है। कांग्रेस के खरगोन सिंह विधायक रवि जोशी ने सरकार पर हमला करते हुए चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक भी बहन ऐसी नहीं जिसको 450 रुपए मे गैस सिलेंडर मिला। सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। रवि जोशी ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि 450 रुपए गैस सिलेंडर की पर्ची दिखाए। पर्ची दिखाई तो मैं वल्लभ भवन की पांचों मंजिल पर झाड़ू लगाऊंगा। वहीं पूर्व मंत्री और विधायक पी सी ष्शर्मा ने कहा कि इस साल मुख्यमंत्री 450 रुपए नहीं दे पाए। अगले साल कांग्रेस सरकार में महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। बुजुर्गों को हजार रुपए देने की घोषणा पर शर्मा ने कहा कि 6 सौ रुपए ही बुजुर्गों के खातों में महीनों से नहीं आए है।

जनता से झूठ बोल रही सरकार

वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को हुई शिवराज कैबिनेट के फैसले पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से झूठ बोल रही है। कोरोना काल में भी वादा किया था बिजली बिल नहीं वसूले जाएंगे। उल्टा जनता से डबल बिजली के बिल वसूले गए। गुप्ता ने कहा कि सिर्फ एक महीने के लिए महिलाओं को सस्ता गैस सिलेंडर मिलेगा। कुछ को गैस सिलेंडर सस्ता मिलेगा बाकी क्या ? हम बिना भेदभाव के सबको सस्ता गैस सिलेंडर देंगे। जनता अब सरकार के झूठ में फंसने वाली नहीं है। प्रदेश में कमलनाथ की सरकार आने वाली है।


परीक्षा में पास हुए तो ही लगेगी चुनाव में ड्यूटी

रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाए जाने के पहले आयोग लेगा परीक्षा

भोपाल। विधानसभा चुनाव में रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की भूमिका में रहने वाले अधिकारियों की चुनाव आयोग परीक्षा लेगा। इस परीक्षा में पास होने वाले अधिकारियों की ही चुनाव में ड्यूटी लगाई जाएगी। यह परीक्षा सितंबर माह में 15 तारीख के बाद ली जाएगी। 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग इस बार रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी लगाने के पहले परीक्षा लेगा। इस परीक्षा में जो उत्तीर्ण होंगे उन्हीं की चुनाव कार्य में ड्यूटी लगाई जाएगी। बताया जाता है कि इन पदों पर एसडीएम और तहसीलदार स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। आयोग ने सब डिवीजन में एसडीएम की भूमिका निभा रहे, सभी राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों और तहसीलों में पदस्थ तहसीलदारों की परीक्षा लेने का फैसला किया है। चुनाव के दौरान यह अधिकारी विधानसभा स्तर पर रिटर्निग अफसर और सहायक रिटर्निग अफसर की भूमिका में रहेंगे, इसलिए आयोग द्वारा ली जाने वाली परीक्षा में चुनाव से संबंधित सवाल किए जाएंगे। आयोग के निर्देश के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अधिकारियों से मतदान केंद्रों के गठन से लेकर मतदान प्रक्रिया और मतदाता सूची के लिए आवेदन मांगने से लेकर सूची के प्रकाशन तक की स्थिति के बारे में सवाल किए जाएंगे। इसके अलावा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम, कानून व्यवस्था, चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी तथा अन्य चुनावी व्यवस्थाओं के बारे में सवाल किए जाएंगे जिसके वैकल्पिक जवाब अफसरों को देने होंगे।


उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारी बहनों को 450 में मिलेगा गैस सिलेंडर

कैबिनेट का फैसला, आशा-उषा  कार्यकर्ताओं की बढ़ेगी प्रोत्साहन राशि

भोपाल। सरकार ने उज्ज्वला योजना की गैस सिलेंडरधारी बहनों को सावन माह में 450 रूपए में गैस सिलेंडर देने का फैसला लिया है। साथ ही आशा-उषा  कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के फैसले पर भी मोहर लगाई है। 

ये फैसले आज शिवराज मंत्रिमंडल की हुई बैठक में लिए गए। बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक् में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की कनेक्शनधारी बहनों को 4 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक की अवधि प्राप्त की गई गैस रिफिल 450 रूपए में उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया। लगभग 40 लाख गैस रिफिल प्राप्त करने वाली बहनों के आधार लिंक बैंक खाते में प्रति रिफिल लगभग 500 रूपए  के मान से राशि का भुगतान किया जाएगा। इस पर लगभग 200 करोड़ रूपए का व्यय संभावित है। वहीं  आशा तथा शहरी आशा कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा संपादित की जाने वाली रूटीन गतिविधियों की प्रोत्साहन राशि प्रतिमाह 2 हजार से बढ़ाकर प्रतिमाह 6 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रतिवर्ष उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार (अधिकतम 1 हजार रूपए की सीमा में ) प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है। इसके साथ आशा पर्यवेक्षकों को दी जाने वाली दैनिक प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 500 रूपये प्रतिदिन (अधिकतम रुपये 15 हजार रूपए प्रतिमाह ) की गई तथा प्रतिवर्ष समुचित बढ़ोतरी के निर्णय लेने के लिए विभाग को अधिकृत किया गया है। आशा, शहरी आशा और आशा पर्यवेक्षकों की सेवानिवृत्ति के समय दी जाने वाली राशि बढ़ाकर एक लाख रूपये की गई है। आशा, शहरी आशा एवं आशा पर्यवेक्षकों के परिवारों को उनकी कर्त्तव्य अवधि में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का पात्र परिवार भी माना गया है।

मंत्री मिश्रा ने बताया कि बैठक में  31 अगस्त 2023 तक के सारे बढ़े हुए बिजली बिल स्थगित किए जाने का भी फैसला लिया है। ये बिल सितंबर में जीरो आएंगे। इसके अलावा  सतपुड़ा भवन और विंध्याचल भवन के उन्नयन के लिये 167 करोड़ 59 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।

भोपाल बायपास रोड के लिए राशि की स्वीकृत

मंत्री मिश्रा ने बताया कि भोपाल शहर के पश्चिम-दक्षिण हिस्से में 40.90 कि.मी. लम्बे पश्चिम भोपाल बायपास का निर्माण 2 हजार 981 करोड़ 65 लाख रूपये लागत से हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर किये जाने का निर्णय लिया। इस बायपास मार्ग का चार लेन मय पेव्हड शोल्डर में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा निर्माण किया जायेगा। परियोजना में चार लेन मार्ग के साथ 6 लेन स्ट्रक्चर एवं दोनों ओर दो लेन सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। मार्ग के एकरेखण में आने वाले 1 आरओबी, दो फ्लाई ओवर, पंद्रह अंडरपास एवं दो वृहद जंक्शन का निर्माण किया जाएगा।  प्रस्ताव के अनुसार निवेशकर्ता एजेंसी को निर्माण कार्य के दौरान ठेके की 40 प्रतिशत राशि का भुगतान 5 किश्तों में किया जायेगा। शेष 60 प्रतिशत राशि का भुगतान छह माही एन्यूटी के रूप में अगले 15 वर्षों तक किया जाएगा। 

कैबिनेट के अन्य फैसले 

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना अन्तर्गत विद्यार्थी के पिता, पालक की वार्षिक आय सीमा 6 लाख रूपये से बढ़ा कर 8 लाख रूपये करने की स्वीकृति प्रदान की।

मध्यप्रदेश में गुर्जरों के कल्याण, उनके सामाजिक, आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने, रोजगार, कौशल विकास एवं शिक्षा, प्रशिक्षण के लिये राज्य सरकार को आवश्यक सुझाव एवं अनुशंसाएं दिये जाने के लिए ’मध्यप्रदेश देव नारायण बोर्ड के गठन आदेश 28 सितंबर 2020 का अनुसमर्थन किया गया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान साकेत नगर भोपाल को ग्राम बर्रई स्थित खसरा क्रमांक 11 रकबा 8.0100 हेक्टेयर शासकीय भूमि को शासन की शर्तों के अधीन निःशुल्क प्रब्याजि और 1 रूपए वार्षिक भू-भाटक पर आवंटित करने का निर्णय लिया गया।

कपास पर मंडी शुल्क घटाकर 31 मार्च 2024 तक 0.50 रूपए किये जाने के निर्णय का अनुसमर्थन किया गया है। यह निर्णय कपास व्यापारी एवं जन-प्रतिनिधियों की कपास पर मंडी शुल्क कम करने की मांग तथा कपास व्यापार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लिया गया।

“खेलो इंडिया यूथ गेम्स“ की तर्ज पर “खेलो एम.पी. यूथ गेम्स“ को प्रदेश में प्रतिवर्ष आयोजित करने और आयोजन व्यय 200 करोड़ रूपए की सहमति प्रदान की गई।

प्रदेश के नगरीय निकायों की सड़कों के उन्नयन और निर्माण के लिये 1200 करोड़ रूपए की “कायाकल्प योजना“ की स्वीकृति प्रदान की गई। नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों के सुलभ आवागमन हेतु अच्छी, मजबूत और आरामदेह सड़कों का नेटवर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इस योजना में निकाय की प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण, मजबूतीकरण और निर्माण का कार्य, समयबद्ध कार्यक्रम अनुसार गुणवत्तापूर्ण किया जाएगा। 


जनआशीर्वाद यात्रा के जवाब देने की तैयारी कर रही कांग्रेस

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के जरिए माहौल बनाने की कवायद

भोपाल। प्रदेश में भाजपा 3 सिंतबर से पांच अलग-अलग स्थानों से जन आशीर्वाद यात्रा की ष्शुरूआत करने जा रही है। इस यात्रा में भाजपा के दिग्गज नेता ष्शामिल होंगे। भाजपा की इस यात्रा के जवाब में कांग्रेस भी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़के की सभाएं एवं रैली कराने की तैयारी कर रही है। 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस अब बैठकों के अलावा मैदान में बड़ी सभाओं और रैलियों पर जोर देने लगे हैं। भाजपा ने 3 सितंबर से जन आशीर्वाद यात्राएं निकालने की तैयारी कर ली है। ये यात्राएं प्रदेश के 210 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी। यात्राओं के दौरान बड़ी सभाएं, नुक्कड़ सभाएं की जाने की तैयारी भाजपा ने की है। भाजपा की इस रणनीति का जवाब देने के लिए अब कांग्रेस भी सक्रिय हुई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में अपनी रणनीति का खुलासा करेगी। सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने तय किया है कि कांग्रेस के राश्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को अलग-अलग अंचलों में सक्रिय किया जाए। वैसे प्रियंका गांधी महाकौशल और ग्वालियर-चंबल अंचल में सभाएं कर चुकी हैं। वहीं खड़के बुंदेलखंड अंचल में सभा कर चुके है। अब प्रियंका गांधी और खड़के दोनों को मालवा अंचल में कांग्रेस सक्रिय करना चाह रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी को आदिवासी अंचलों में सक्रिय कर उनकी सभाएं कराने की तैयारी कांग्रेस कर रही है। वहीं खड़के को एक बार फिर कांग्रेस बुंदेलखंड अंचल में लाकर एससी वर्ग के मतदाताओं को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। दूसरी और राहुल गांधी का ष्शहडोल दौरा लंबे समय से प्रस्तावित है, जिसे भी कांग्रेस जल्द ही कराने की तैयारी कर रही है। राहुल गांधी द्वारा तारीख तय करने के बाद कांग्रेस उनके दौरे का औपचारिक एलान कर देगी। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के जरिए कांग्रेस विंध्य के अलावा बुंदेलखंड और महाकौशल अंचल में सक्रियता दिखाने की तैयारी कर चुकी है। 

सितंबर में सभाओं पर जोर

कांग्रेस का पूरा जोर सितंबर माह में बड़े नेताओं की रैलियों और सभाओं के कराने पर है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने तीनों नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़के से समय की मांग की हैं। तीनों नेताओं द्वारा तारीख दिए जाने के बाद कांग्रेस जल्द ही यह तय कर देगी कि किस अंचल में किस नेता की सभाएं और रैलियां कराई जाएंगी। वैसे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बनाए गए रणदीप सिंह सुरजेवाला भी सितंबर माह में बैठकों के जरिए अपनी सक्रियता दिखाने की तैयारी कर चुके हैं। 

छिंदवाड़ा में प्रियंका की हो सकती है सभा

कांग्रेस प्रियंका गांधी की सभा महाकौशल के छिंदवाड़ा में करा सकती है। माना जा रहा है कि महाकौशल में आदिवासी वर्ग के मतदाओं को रिझाने के चलते कांग्रेस यहां पर सभा कराना चाहती है। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा में सभा कराके कांग्रेस बैतूल, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर जिलों के आदिवासी मतदाताओं के बीच अपनी पैठ जमाने की कवायद कर रही है। 


सिंधिया के गढ़ में भाजपा को झटका, विधायक ने दिया इस्तीफा

कहा नए कार्यकर्ता कर रहे हैं पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा

भोपाल। विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा को लगातार झटके लग रहे हैं, इसके चलते आज कोलारस से वर्तमान विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा को भेजा है। विधायक ने आरोप लगाए हैं कि पार्टी में नए कार्यकर्ताओं विशेशकर सिंधिया समर्थकों के आने के बाद से पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। 

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों में दल-बदल और इस्तीफे देने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा भाजपा में नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस्तीफे दिए जा रहे हैं। इसके चलते  आज शिवपुरी जिले के कोलारस से भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दो पेज का एक पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा को लिखा है और उसमें इस्तीफा देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि रघुवंशी सिंधिया समर्थकों के भाजपा में आने के बाद से उपेक्षित थे। रघुवंशी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे से बने मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि सिंधिया और उनके मंत्रियों से त्रस्त होकर पार्टी छोड़ रहा हूं। 

गौरतलब है कि रघुवंशी के पहले शिवपुरी के जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन गोटू, रघुराज सिंह धाकड़, भाजपा नेता यादवेन्द्र सिंह यादव, बैजनाथ यादव ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं रघुवंशी को लेकर कहा जा रहा है कि वे 2 सितंबर को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। 

विधायक त्रिपाठी ने दी आंदोलन की चेतावनी

रघुवंशी के अलावा मैहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी भी लंबे समय से अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर खफा हैं। आज उन्होंने फिर बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर किसानों और आम नागरिकों को पर्याप्त बिजली मुहैया नहीं कराई तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि मैहर सहित पूरे रीवा संभाग में बिजली कटौती, कम वोल्टेज सहित अन्य बिजली की परेशानियों से किसान और आम नागरिक लंबे समय से जूझ रहे हैं। किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। विधायक ने कहा कि कई बार पत्र लिखकर और स्वयं मुलाकात कर किसानों और नागरिकों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, मगर अब तक उनकी समस्याएं यथावत है। त्रिपाठी ने कहा कि अगर अधिकारियों ने बिजली की समस्याएं और फेल हुए टांसफार्मरों को जल्द ही नहीं बदला तो वे क्षेत्र में जनआंदोलन करेंगे। 


बुधवार, 30 अगस्त 2023

मतदाता सूची में नाम जुड़वाओ, दो मूवी के टिकट फ्री पाओ

नवमतदाताओं के लिए भोपाल कलेक्टर ने दिया आफर 


भोपाल। एक अक्टूबर 2023 को 18 साल पूरे करने वाले युवाओं को  मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर दो मूवी के टिकट फ्री में मिलेंगे। ये टिकट कोई राजनीतिक दल नहीं देगा, बल्कि भोपाल जिला प्रशासन देने जा रहा है। भोपाल कलेक्टर ने इसके लिए युवा मतदाताओं को उत्साहित करने एक वाट्सएप नंबर भी जारी किया है। 

चुनाव आयोग तो लगातार मतदाता सूची में नवमतदाताओं के नाम जोड़ने का काम कर रहा है, वहीं राजनीतिक दलों के द्वारा भी वार्डवार कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर यह काम किया जा रहा है। इसके अलावा भोपाल जिला प्रशासन ने अब उन नवमतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया है, जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्श की हो रही है। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने युवाओं का नाम वोटर्स लिस्ट में जुड़वाने के लिए बड़ा ऑफर किया है। कलेक्टर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बारे में ये जानकारी दी गई है।  इसके साथ ही वाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। ट्वीट में कहा गया है कि भोपाल ज़िले के किसी भी ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी प्रदान करने पर चाहे गए 2 मूवी टिकट ज़िला प्रशासन द्वारा मुफ़्त दिये जाएंगे। इसके अलावा ऐसा व्यक्ति जिसकी मृत्यु हो गई हो, परंतु उसका नाम अभी भी मतदाता सूची में है।  ऐसे व्यक्तियों की जानकारी 9926390491 नंबर पर वाट्स एप् के ज़रिए प्रदान की जा सकती है। जानकारी सही पाये जाने पर उससे संपर्क करके 2 मूवी टिकट प्रदान किए जाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि राजधानी भोपाल जिले में इस बार सातों विधानसभा सीटों के लिए मतदाता सूची बनाने का काम चल रहा है। शहर के 2034 मतदान केंद्रों पर बीएलओ नाम जोड़ने-हटाने और वोटर लिस्ट अपडेट करने संबंधी कार्य कर रहे हैं। रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण आज बुधवार को मतदान केंद्र बंद रहे। 


बूथ ही नहीं, पन्ना जीतने का है लक्ष्य : शर्मा

टिकट को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने कहा मिलेंगे सरप्राइज

भोपाल। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से मैदान में हैं। सरकार लगातार मतदाताओं को रिझाने के लिए घोशणाएं कर रही है, वहीं संगठन कसावट के साथ बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाए हुए हैं। इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा का बयान आया है कि भाजपा बूथ ही नहीं, बल्कि पन्ना जीतने के लक्ष्य को लेकर मैदान में सक्रिय हैं। टिकट वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि आपकों को कई सरप्राइज मिलेंगे। 

भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर पहली सूची 39 प्रत्याशियों को जारी कर दी है। इसमें एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर प्रत्याशियों को विरोध भी हुआ है। मगर संगठन ने विरोध को लेकर तटस्थता दिखाई और कार्यकर्ताओं को मनाने का काम किया जा रहा है। वहीं भाजपा की दूसरी सूची जल्द जारी होने की खबरें भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा जल्द ही प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेगी। माना जा रहा है कि इस सूची में 60 से ज्यादा विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम सामने आ सकते हैं। इसे लेकर दिल्ली में मंथन जारी है। वहीं चुनावी तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन लगातार सक्रियता बनाए हुए हैं। कार्यकर्ताओं को मैदान में सक्रिय किए हुए हैं। मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने के अलावा भाजपा कार्यकर्ता पन्ना और बूथ स्तर पर सक्रिय हैं। 

भाजपा की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा ने कहा कि भाजपा पूरे पांच साल मैदान में सक्रिय रहती है। भाजपा का कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अब भी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की सक्रियता केवल बूथ पर नहीं, बल्कि पन्ना स्तर पर भी है। हमारा लक्ष्य पन्ना जीतने को लेकर है। हमारी पन्ना को लेकर काम करने वाली टीम मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि पन्ना में बहुमत के लिए काम चल रहा है। भाजपा में पन्ना प्रमुख को लेकर कहा कि बीजेपी में हर बूथ पर अलग अलग पन्ना प्रमुख होते हैं।

विधायकों के कटेंगे टिकट 

भाजपा में प्रत्याशियों को लेकर चल रहे भोपाल से दिल्ली तक मंथन में यह बात सामने आ रही है कि कई विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं। खबरे तो यहां तक आई हैं कि करीब 40 से ज्यादा विधायकों के टिकट भाजपा काटकर नए चेहरों पर दांव खेलने की तैयारी कर रही है। टिकट वितरण को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा का कहना है कि टिकट को लेकर कई पहलुओं पर काम चल रहा है। भाजपा की अपनी पद्धति के अनुसार तैयारी। केंद्रीय संगठन और पार्लियामेंट बोर्ड के निर्देशन में इलेक्शन मैनेजमेंट चल रहा है। टिकट और प्रत्याशी को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। शर्मा ने कहा कि टिकट वितरण में आपको को कई स्थानों पर सरप्राइज मिलेगा। 


अब शाह नहीं नड्डा करेगे जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ


भोपाल। प्रदेश में 3 सितंबर से शुरु होने वाली भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ अब चिऋकूट से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, पहले इस यात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करने वाले थे। 

प्रदेश में 3 सितंबर से शुरु होने वाली भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ अब चिऋकूट से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, पहले इस यात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करने वाले थे। भाजपा द्वारा प्रदेश के 5 स्थानों विंध्य, महाकौशल, मालवा, ग्वालियर चंबल एवं बुंदेलखण्ड से जनआशीर्वाद यात्राएं निकाली जाएंगी। अब इस यात्रा का शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। पहली यात्रा विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से 3 सितंबर को कामतानाथ जी का आशीर्वाद लेकर शुरू होगी, जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यह यात्रा निवाड़ी से होते हुए भोपाल पहुंचेगी। दूसरी यात्रा महाकौशल के मंडला से 5 सितंबर को प्रारंभ होगी जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। यह यात्रा जबलपुर से होते हुए भोपाल पहुंचेगी। तीसरी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से 6 सितंबर को धूनी वाले बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस यात्रा का शुभारंभ राजनाथ सिंह करने वाले थे। चौथी यात्रा मालवा के नीमच से 4 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं। इसके लिए भाजपा द्वारा जनआशीर्वाद यात्राएं निकाली जानी है। जन आशीर्वाद यात्रा के लिए संयोजक प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है। पांच जगहों से निकलने वाली यह यात्रा 210 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी। इसके लिए बीजेपी ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है।


भाजपा में सब कुछ बाहर से, संकेत दे रहा है सत्ता से बाहर होने का

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का हमला


भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज भाजपा द्वारा प्रदेश से बाहर के नेताओं को चुनाव में अह्म जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बाहरियों को ज़्यादा महत्व देने के कारण संगठन (भाजपा) में भी आपस में ठनी (अंदरूनी विद्रोह) हुई है, मतलब सब कुछ बाहर से, ये भाजपा के सत्ता से बाहर जाने के स्पष्ट संकेत हैं।

कंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा चुनाव के लिए नेतृत्व का चेहरा भी बाहर का दिखा रही है, प्रचार के लिए मंत्री और विधायक भी बाहर से ला रही है। बाहरियों को ज़्यादा महत्व देने के कारण संगठन में भी आपस में ठनी हुई है। मतलब सब कुछ बाहर से, ये भाजपा के सत्ता से बाहर जाने के स्पष्ट संकेत हैं।  उन्होंने कहा कि अब क्या भाजपा मतदाता भी बाहर से लाएगी, क्योंकि मध्यप्रदेश के सतर्क मतदाता तो अब इनके झाँसे में नहीं आने वाले और न ही भाजपा को कोई चुनावी-घपला करने देंगे। इस बार मध्यप्रदेश का हर एक मतदाता सजग है, क्योंकि इस चुनाव से उसका और मप्र का भविष्य तय होना है।

गौरतलब है कि भाजपा द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लेकर हमेशा ही प्रदेश से बाहर के नेता होने का आरोप लगाते हुए उन्हें घेरने का प्रयास किया जाता रहा है। इस बार कमलनाथ के हाथ यह मुद्दा लग गया है, जिसका भाजपा संगठन द्वारा जवाब नहीं दिया जा रहा है। 


महंगा पड़ा ट्वीट, दर्ज हुई एफआईआर

दिग्विजय सिंह बुरे फंसे, विहिप ने दर्ज कराया प्रकरण


भोपाल।  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने एक ट्वीट से विवाद खड़ा कर दिया है। दमोह जिले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके ऊपर साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगा है, उनके खिलाफ ये मुकदमा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की तरफ से कराया गया था।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा था कि दमोह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता जबरन शिवलिंग लेकर मंदिर परिसर में घुसे हैं और उत्पात कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और एमपी के डीजी को ट्वीट में टैग कर कार्रवाई करने की बात कही थी। इसके बाद दमोह जिला प्रशासन ने एसडीएम हटा और एसडीओपी हटा को फौरन जांच के लिए भेजा जहां अफसरों ने जांच की तो ट्वीट गलत पाया गया।

इस संबंध में जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने बताया कि कुंडलपुर में इस प्रकार की कोई भी घटना नहीं घटी है ना ही इस प्रकार का किसी के द्वारा कोई प्रयास किया गया था। वहीं इस मामले में कुंडलपुर ट्रस्ट कमेटी एवं बजरंग दल की पदाधिकारी द्वारा भी स्पष्ट रूप से इस प्रकार की किसी भी घटना से इनकार किया था।

होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक पूर्व मुख्यमंत्री है। वे पहले फेक ट्वीट करो फिर डिलीट कर दिया। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर क्या किया यह तो सब जानते है। इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम इस पर लीगल कार्रवाई करेंगे। मैंने अपनी लीगल टीम से बात की है। ऐसे दंगा भड़काने वालों को हम जेल के पीछे भिजवा कर रहेंगे।   

वैमनस्यता फैलाने वाला बयान

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मैंने दिग्विजय सिंह का दमोह के धार्मिक स्थल के संबंध में एक भ्रामक और अराजकता फैलाने वाला ट्वीट देखा । मुझे हैरानी नहीं हुई दुख हुआ कि बजरंग दल से नफरत के चलते वे ,गुमराह करने की हद को भी पार कर गए। यह वैमनस्यता फैलाने वाला झूठा ब्यान है। 


मंगलवार, 29 अगस्त 2023

लाड़ली बहना योजना पर खर्च की राशि का ब्यौरा मांगा

नेता प्रतिपक्ष ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र


भोपाल। नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह ने सरकार से लाड़ली बहना योजना के तहत दी जा रही राशि का ब्यौरा मांगा है। उन्होंने इस योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 

नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर लाड़ली बहना योजना के तहत व्यय हुई राशि की जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा ि कइस योजना के तहत बहनों को कितनी राशि वितरित की गई, इस योजना के लिए विज्ञापन पर खर्च की गई राशि का ब्यौरा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि इस योजना के तहत प्रदेश और देश में प्रचार-प्रसार के लिए कितनी राशि किस मद से व्यय की गई है। योजना के तहत किस-किस जिले में कितने कार्यक्रम आयोजित किए गए, इन कार्यक्रमों पर कितनी राशि खर्च की गई है। योजना के लिए आयोजित किए गए इवेंट कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल तक लाई गई बहनों और उनके खान-पान पर कितना व्यय किया गया है। उन्होंने मांग कि है कि इस योजना के तहत कितनी राशि के बजट का प्रावधान किया गया, इसके अलावा स्वीकृत बजट से अधिक राशि का इंतजाम किस-किस मद से किया गया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि योजना के प्रारंभ दिनांक से अब तक लाड़ली बहनों पर कुल कितनी राशि का भुगतान किया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार इस सब की जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए। 


मतदाता सूची में फर्जी नाम होने का आरोप

कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग को की शिकायत

भोपाल।  विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा में मतदाता सूचियों को लेकर आरोप प्रत्यारोप तेज होता जा रहा है। कांग्रेस ने भाजपा पर भोपाल की नरेला विधानसभा विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोटों से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने चुनाव आयोग को शिकायत की है।

नरेला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में गड़बड़ी की मंगलवार को कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मतदाता सूची में गलत नाम जोड़ने की शिकायत सौंपी। इसमें मतदाता सूची में गलत जुड़े हुए नामों जैसे की मृत हो चुके लोग, विधानसभा से बाहर शिफ्ट हो चुके लोग व जो दूसरी जगह अपना नाम जुड़वा चुके हैं ऐसे 35 हजार लोगो की जानकारी बूथ अनुसार लिस्ट बनाकर सौंपी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी से जांच कर हटाने की मांग की। 

मनोज शुक्ला ने कहा की जो लोग वहां से घर छोड़कर जा चुके हैं या जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, परंतु बीएलओ द्वारा किसी भी प्रकार से अपने क्षेत्रों में मतदाताओं का भौतिक सत्यापन नहीं किया जा रहा है, जिससे मतदाता सूचियों में गलत मतदाताओं के नाम दर्ज है। शुक्ला ने कहा की इससे निश्चित ही निष्पक्ष चुनाव होने की संभावना कम होती है। अतः मेरा आग्रह है की संख्यावार सूची में दर्ज मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर नाम विलोपित किए जाने की कार्रवाई करने संबंधित निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित करें। उन्होंने कहा की भाजपा लगातार इन्ही फर्जी वोटों से चुनाव जीत रही है इसीलिए ये नाम तत्काल प्रभाव से हटाएं जाएं। 


भाजपा विधायक की किताब को लेकर सपा ने खोला मोर्चा

जनता की धार्मिक आस्था से खेल रही भाजपा

भोपाल। भाजपा के विधायक और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रदीप पटेल द्वारा किताब प्रकाशित कर वितरित कराने के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की धार्मिक आस्था के खिलाफ खेल रही है। उन्होंने विधायक से इस बात को लेकर माफी मांगने को कहा है। 

सपा ने यश भारतीय ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा के मउगंज से विधायक प्रदीप पटेल द्वारा लिखी एक कितान और उसे जनता के बीच वितरित कराए जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के इस कृत्य से जनता की धार्मिक भावना आहत हुई है। उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक ने एक किताब का प्रकाशन कराया, जिसमें ब्राहम्ण समाज सहित अन्य मुद्दों और विशयों को लेकर टिप्पणी की गई है। किताब में राम जन्म को लेकर भी विवादित बातों का उल्लेख किया गया है। 

सपा नेता ने कहा कि जब भाजपा विधायक ही भगवान राम को, उनके पिता को अन्य धार्मिक व्यवस्थाओं को बदनाम करने वाले रहते है तो साफ है कि सरकार क्या कर रही है। एक तरफ धर्म के नाम पर ढोंग और दूसरी तरफ जनता कि धार्मिक आस्था से खेल भाजपा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदीप पटेल ने बकायदा किताब छाप कर उसका वितरण किया है, जिसमे आपत्तिजनक बातें है जिनके बारे में आपको मुख्य बिंदु 9 पृष्ठ संलग्न करते हुए आपके समक्ष रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का स्पष्ट कहना है कि धार्मिक व्यवस्था पूरी तरह से व्यक्ति कि निजी व्यवस्था है उस पर राजनीति नही होनी चाहिए लेकिन भाजपा और भाजपा के लोग हमेशा धार्मिक व्यवस्था में घुसपेठ करते हुए इसको बिगाड़ रहे है।


हनुमान के नाम पर मचा घमासान, कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

मुख्यमंत्री के बयान का विरोध, सुंदरकांड का पाठ कर किया सद्बुद्धि के लिए यज्ञ


भोपाल। विधानसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश में भी हनुमानजी की एंटी हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक बयान के बाद अब कांग्रेस नेता भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सहित कई स्थानों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले हनुमानजी को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है।  कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्बुद्धि के लिए प्रदेश भर में जगह जगह यज्ञ, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में बयान दिया कि छिंदवाड़ा के सिमरिया में सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में 101 फीट की मूर्ति कमलनाथ ने नहीं बनाई है। वहां पर पहले से मूर्ति थी। इसके बाद से मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भड़क गई है। कांग्रेस मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। साथ ही आगामी चुनाव में कुर्सी जाने के चलते कुछ भी बोलने का आरोप लगाया है। साथ ही कांग्रेस ने मंगलवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अन्य शहरों में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। राजधानी भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 

कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में भगवान हनुमानजी की 101 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया था। इस अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य सहित देश के सभी प्रतिष्ठित साधु संत उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अपने मुंह से मंदिर निर्माण की बातें नहीं करते,  क्योंकि कोई सच्चा भक्त कभी इस तरह की बातें नहीं करता। यह भगवान का आशीर्वाद है। 

क्या कहा था मुख्यमंत्री ने

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि छिंदवाड़ा में हनुमान जी की मूर्ति का निर्माण कमलनाथ ने नहीं कराया। हनुमान जी की मूर्ति वहां कई वर्ष पहले से है, यदि कमलनाथ कह दें कि लाल किला और कुतुबमीनार भी मैंने बनाया तो मैं क्या कह सकता हूं।

भाजपा ने किया पलटवार

भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सौंसर के जामसांवली हनुमान मंदिर के बारे में कहा है कि वहां मूर्ति वर्षों से स्थापित है और वहां पर भाजपा सरकार 314 करोड़ की लागत से भव्य, आलौकिक हनुमान लोक बनाने जा रही है। जिसका काम भी शुरू हो चुका है। वैसे भी जिस दिन से हनुमान लोक बनाने का निर्णय हुआ है। कमलाथ जी और कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है और वे बैचेन है। सलूजा ने कहा कि शिवराज सरकार ने महाकाल लोक बनाया है। एकात्म धाम लोक, देवी लोक, अहिल्या लोक, राम राजा लोक, वनवासी लोक, हनुमान लोक, माई पीतांबरा लोक भी बनवा रही है। यह सारे काम शिवराज सरकार प्रदेश की जनता के लिए करवा रही है। राजनीतिक फायदे के लिए इसका रोज प्रचार नहीं करते है।


घोषणा तो कर दी, लेकिन मिल नहीं रहा सिलेंडर


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 450 रुपए में सिलेंडर की घोषणा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर भाजपा पर राजनीतिक हमला बोला है। कमलनाथ ने कहा कि, मुख्यमंत्री ने 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा तो कर दी लेकिन मिल नहीं रहा।

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री शिवराज ने महिलाओं को 450 रूपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा तो कर दी लेकिन कहीं भी 450 रूपए में गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, रक्षाबंधन के त्यौहार पर शिवराज का लाड़ली बहनों से यह छल निंदनीय है। शिवराज जी, सत्ता सेवा के लिये होती है, आपके क्रियाकलापों से लग रहा है कि आप अपनी मेवे की थाली बचाने के लिये हाथ पैर पटक रहे हैं। “धैर्य, मर्यादा और गरिमा बनाये रखिए”।

बता दें कि प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राज्य की महिलाओं को कई गिफ्ट दिए। ’मामा’ ने इस सावन के महीने में घरेलू गैस 450 रुपए में देने का ऐलान किया है। साथ ही ’मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की राशि 1 हजार रुपए से बढ़ाकर 1,250 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की है, लेकिन अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। 


प्रत्याशी चयन में जिला अध्यक्षों की राय होगी महत्वपूर्ण

जिला प्रभारियों से भी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी लेंगे जानकारी

भोपाल। कांग्रेस के दावेदारों को टिकट तभी मिलेगा जब सर्वे के अलावा जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों द्वारा उनके नामों को हरी झंडी मिलेगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह इसके लिए जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से एक-एक सीट को लेकर चर्चा करेंगे। इसके बाद ही नामों पर सहमति बनेगी। 

विधानसभा चुनाव में प्रत्या
शी चयन को लेकर अब प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरेजवाला मध्यप्रदेश में सक्रियता बढ़ाएंगे। वे 2 सितंबर से लगातार बैठकें कर प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से एक-एक सीट को लेकर जानकारी हासिल करेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कराए गए सर्वे की रिपोर्ट भी अपने पास रखेंगे। सर्वे रिपोर्ट के अलावा प्रत्याशी चयन में जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों की राय को अह्म माना जाएगा। जब तक जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी दावेदार के नाम पर संतुश्ट नहीं होंगे, तब तक टिकट को लेकर कांग्रेस द्वारा फैसला नहीं किया जाएगा। 

दरअसल, 2 सितंबर से जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों की प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के चैयरमेन जितेन्द्र सिंह बैठक लेंगे। इसमें सर्वे रिपोर्ट के साथ ही पदाधिकारियों के फीडबैक पर मंथन होगा। इसके बाद उम्मीदवार के नाम फाइनल किए जाएंगे। सभी को अपने इलाके की रिपोर्ट लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनसे अपने-अपने जिले की विधानसभा के दावेदारों के नाम भी मांगे गए हैं। बता दें कि जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली स्क्रीनिंग कमेटी के चैयरमेन जितेन्द्र सिंह और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भोपाल आएंगे। हाल ही में रणदीप सुरजेवाला को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


सोमवार, 28 अगस्त 2023

मुख्य सचिव के खिलाफ कांग्रेस ने की लोकायुक्त में शिकायत


भोपाल।  प्रदेश में चुनाव के पहले कांग्रेस ने अब भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी तेज कर दी है। इसके चलते आज कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लोकायुक्त एनके गुप्ता से शिकायत की है। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव प्रतिनिधिमंडल लोकायुक्त पहुंचा और लिखित आवेदन देकर शिकायत की। इसके पहले दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, गोविंद सिंह, अरुण यादव की बैठक हुई, इसमें कैग और सीवीसी  की हाल में जारी हुई रिपोर्ट्स में मध्य प्रदेश में कई योजनाओं में भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है, इसके बाद कांग्रेस ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत करने मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज एक साथ रवाना हुए। 

मुख्य सचिव का संरक्षण है बेलवाल को

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ललित मोहन बेलवाल पर भी कई तरह के आरोप लगाए। उन्होने मध्य प्रदेश अकाउंटिंग जनरल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कि उसमें पांच सौ करोड़ का घपला बताया गया है।  तन्खा ने कहा कि एजी की रिपोर्ट के बावजूद ललित मोहन बेलवाल को सीईओ पद पर कंटिन्यू करने को लेकर सवाल उठाया और कहा कि इतने घोटाले के बावजूद उन्हें लगातार एक्सटेंशन दिया जा रहा है और उन्हें मुख्य सचिव का संरक्षण है। उन्होंने इसे मध्य प्रदेश के लिए दुखद प्रसंग बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई बार विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, लेकिन इसे उठाने नहीं दिया गया। इस मामले पर जांच की मांग करते हुए तन्खा ने सवाल किया कि आखिर इन मामलों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। उन्हांने कहा कि हमने अपनी शिकायत लोकायुक्त को की है और हमें पूरी उम्मीद है कि इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। 


चार सितंबर के बाद कांग्रेस भी कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा


भोपाल। भाजपा द्वारा 39 प्रत्याशियों की घोषणा  किए जाने के बाद अब कांग्रेस भी प्रत्याशियों की घोषणा  को लेकर गंभीर नजर आ रही है। माना जा रहा है कि चार सितंबर के बाद कांग्रेस कुछ प्रत्याशियों की घोषणा  कर सकती है। इसके पहले 2 से 4 सितंबर तक राजधानी में कांग्रेस की बैठक होने वाली है, इस बैठक में कांग्रेस के सभी बड़े नेता और जिला अध्यक्ष भी बुलाए गए हैं। बैठक के बाद मंथन कर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा  की जा सकती है। 

प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर पहली बार यह बदलाव नजर आया है जब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल आचार संहिता लगने के पहले प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा ने 39 प्रत्याशी घोशित भी कर दिए हैं। इसके बाद कांग्रेस पर एक तरह से इसे लेकर दबाव भी है। इसके चलते अब कांग्रेस द्वारा 2 से 4 सितंबर तक राजधानी में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के लिए कांग्रेस के सभी बड़े नेता और जिला अध्यक्ष भी बुलाए गए हैं। बैठक में  प्रभारी और पर्यवेक्षक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी उपस्थित रहेंगे। बैठक के तीसरे दिन याने 4 सितंबर को प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसमें टिकट के दावेदारों के नाम पर विचार किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट और नेताओं की राय के आधार पर कोशिश की जाएगी कि अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम तय करके सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को भेजे जाए, लेकिन विवाद की स्थिति में पैनल बनाकर भेजा जाएगा।  पार्टी की कोशिश होगी कि 10 सितंबर के पहले अधिकांश प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाए।

सितंबर का महीने रहेगा महत्वपूर्ण

प्रदेश की सियासत में सितंबर का महीना बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है, जिसमें दोनों ही दलों के न केवल अधिकांश प्रत्याशी तय हो जाएंगे। बल्कि रणनीति भी अंतिम रूप ले लेगी, जैसे की संभावनाएं जताई जा रही है। भाजपा भी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करने के लिए सक्रियता बढ़ा रही है। भाजपा की दूसरी सूची जल्द आ सकती है। वहीं कांग्रेस की तैयारी भी सूची जारी करने को लेकर तेज हो गई है। इसके अलावा सपा और बसपा भी प्रदेश में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा  करने में आगे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी 15 सितंबर के पहले अपने कुछ प्रत्याशियों की सूची जारी करने वाली है। 


210 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी भाजपा की जनआशीर्वाद यात्राएं

अमित शाह  3 सितंबर को चित्रकूट से रवाना करेंगे यात्राओं को


भोपाल। भाजपा प्रदेश में पांच जनआशीर्वाद  यात्राएं निकाल रही है। ये यात्राएं प्रदेष में दस हजार किलोमीटर से ज्यादा का रूट तय करेगी। जनआशीर्वाद  यात्रा को 3 सितंबर को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित षाह चित्रकूट में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए इन यात्राओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्राओं का 998 जगहों पर भव्य स्वागत होगा। 678 स्थानों पर रथ सभाएं होंगी। इसके साथ 211 बड़ी सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा। चित्रकूट के बाद दूसरी और तीसरी यात्रा 4 सितंबर को खंडवा और नीमच से शुरू होगी। दोनों यात्राओं का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। चौथी यात्रा पांच सितंबर को मंडला से शुरू होगी, जिसके शुभारंभ के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ सकते हैं। उनका कार्यक्रम अभी तय नहीं है। पार्टी ने इस यात्रा के शुभारंभ के लिए उन्हें आग्रह किया है। यह यात्रा जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी। पांचवीं यात्रा छह सितंबर को श्योपुर से शुरू होगी। इसका शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यह यात्रा रायसेन मार्ग से होते हुए भोपाल पहुंचेगी। सभी यात्राओं को 21 सितंबर तक भोपाल पहुंचना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को इन पांचों यात्राओं का समागम भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा। इसमें 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। कार्यकर्ता महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पांच यात्राएं प्रदेश के 230 में से 210 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और 10,643 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। 

कौन कहां से यात्रा को करेगा रवाना

यात्रा 1ः विंध्य संभाग के चित्रकूट से 3 सितंबर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। 

यात्रा 2ः महाकौशल के मंडला से 5 सितंबर को प्रारंभ होगी, इसका शुभारंभ भी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। षाह का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। 

यात्रा 3ः इंदौर संभाग के खंडवा से 4 सितंबर से प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। 

यात्रा 4ः उज्जैन संभाग के नीमच से 4 सितंबर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। 

यात्रा 5ः ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर से 6 सितंबर को प्रारंभ होगी, इसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

श्रेष्ठतम तो शिवराज ही हैं

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर से ये सवाल किया गया कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए किसका नाम होगा, किसका चेहरा होगा तो उन्होने इस सवाल को ये कहकर टाल दिया कि इसका फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा तय किया जाएगा। उन्हांने कहा कि पार्टी में कुछ चीजें मेरे द्वारा तय होती है, कुछ चीजें अध्यक्ष द्वारा तय की जाती है और कुछ चीजें पार्लियामेंट्री बोर्ड में सामूहिक रूप से तय होती है। जब तक कोई चीज तय नहीं होती है, मैं उसका जवाब नहीं दे सकता। हालांकि उन्होने इशारों में ये भी कहा कि ‘आपको संदेह करने की जरुरत नहीं है। तोमर ने कहा कि वे मुख्यमंत्री हैं ही, इसमें क्या शक है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी सामूहिक तौर पर चुनाव लड़ेगी पर श्रेष्ठतम तो शिवराज सिंह ही हैं।


चयनित शिक्षकों ने खोला मोर्चा, भाजपा कार्यालय पर दिया धरना

भोपाल।  प्रदेश में चयनित ओबीसी वर्ग 3 शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। इसी के चलते भाजपा कार्यालय के गेट के सामने चयनित शिक्षक आज धरने पर बैठे। ओबीसी वर्ग के 882 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

भाजपा कार्यालय के गेट के सामने धरने पर बैठे चयनित शिक्षक के कारण दफ्तर का मेन गेट बंद किया गया है। वहीं भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। लाभार्थियों का आरोप है कि प्राथमिक शिक्षक के 7500 पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। प्रथम काउंसलिंग जिलेवार आरक्षण के अनुसार ही पूरी की गई।  वहीं द्वितीय काउंसलिंग में अभ्यर्थियों ने दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची में स्थान प्राप्त किया और जिसके तहत विभाग द्वारा जिला आवंटन भी किया गया लेकिन 10 अगस्त को जारी आदेश में अंतिम चरण सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 6380 में से मात्र 5498 अभ्यर्थियों के आदेश ही जारी किए गए। 882 अभ्यर्थियों के आदेश बिना किसी स्पष्टीकरण के रोक दिए गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें अधिकारी बता रहे हैं कि आरक्षण संबंधित याचिकाएं उच्च न्यायालय में प्रक्रियाधीन है। जबकि वर्ग 3 का आरक्षण संबंधित प्रकरण न्यायालय में दर्ज ही नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

चयनित शिक्षकों के भाजपा प्रदेश कार्यालय पर धरने पर बैठने की खबर जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा तक पहुंची तो उन्होंने चयनित शिक्षकों से मुलाकात की। ष्शर्मा को चयनित शिक्षकों बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने का लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, मगर उनसे मुलाकात का वक्त नहीं मिल रहा है। इस पर ष्शर्मा ने चयनित शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात कराएंगे। इसके बाद चयनित शिक्षकों ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पर धरना समाप्त कर दिया। 

युवाओं के लिए अभिशाप बन गई सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदर्शन को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। कमलनाथ ने लिखा प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार युवाओं के लिए अभिशाप बन गई है। प्राथमिक शिक्षक भर्ती के ओबीसी वर्ग के सैकड़ों अभ्यर्थी अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन अभ्यर्थियों के साथ मेरी पूरी सद्भावना है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि हर रोज सरकार का करोड़ों रुपया खर्च करके आप झूठी घोषणाओं का तमाशा करते हैं। एक दिन अपने अंतःकरण पर हाथ रखकर सत्य बोलिए और इन अभ्यर्थियों के साथ न्याय करिए।


रविवार, 27 अगस्त 2023

दलित युवक की मौत पर हमलावर हुई कांग्रेस

खड़के ने कहा दलित उत्पीड़न की प्रयोगशाला बना मध्यप्रदेश

भोपाल। सागर जिले में दलित युवक की हत्या पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस इसे लेकर लगातार हमलावर है। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के ने इसे लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित उत्पीड़न की प्रयोगशाला बना दिया है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराध की दर राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने उसकी मां को भी नहीं बख्शा। सागर में संत रविदास मंदिर बनाने का नाटक करने वाले प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में दलितों और आदिवासियों पर चल रहे उत्पीड़न और अन्याय पर एक शब्द भी नहीं बोलते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कैमरे के सामने वंचितों के पैर धोकर केवल अपना अपराध छिपाने की कोशिश करते हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश को दलित उत्पीड़न की प्रयोगशाला बना दिया है। भाजपा शासित मध्य प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराध की दर राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक है। उन्होंने  कहा, मोदी जी इस बार मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आएगी। समाज के वंचित और शोषित वर्ग की पीड़ा का जवाब आपको कुछ महीनों बाद मिल जाएगा। भाजपा का जाना तय है। 

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के उस पत्र को साझा करते हुए ट्वीट किया है जिसमें आरोपियों को कृषि उपज मंडी का प्रतिनिधि बनाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि सीधी में भाजपा विधायक केदार शुक्ला के प्रतिनिधि ने आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया, अब खुरई में मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि ने अपने परिवार के साथ मिलकर दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दलित-आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहा है। अपराधियों को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। 


सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35 फीसदी आरक्षण

लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा, अक्टूबर से मिलेंगे 1250 रूपए

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजधानी भोपाल में लाड़ली बहनों को रक्षा बंधन का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी में महिलाओं को अब 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए सिंगल क्लिक से 250 रुपए खाते में डाले। सितंबर में एक हजार रुपये खाते में डाले। वहीं, अब अक्तूबर से 1,250 रुपए प्रतिमाह लाड़ली बहनों के खाते में डाले जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां रक्षाबंधन के अवसर पर जंबूरी मैदान भोपाल में लाड़ली बहना सम्मेलन में कई घोषणाएँ कीं। उन्होंने रक्षाबंधन पर आज बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 312.64 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर उन्हें विशेष उपहार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह दी जा रही राशि  एक हजार रूपए के स्थान पर अब अक्टूबर माह से 1250 रूपए की राशि दी जाएगी। राखी पर्व पर आज  प्रत्येक बहन को उपहार के रुप में 250 रूपए दिए जा रहे हैं।  बहनों के खाते में दस सितंबर को योजना के एक हजार रुपए डाले जाएंगे। इसके पश्चात अक्टूबर माह से 1250 रुपए की राशि दी जाएगी। 

बहनें नहीं चाहेंगे तो नहीं खुलेगी शराब की दुकान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस सहित अन्य भर्तियों में 35  प्रतिशत बहनों को नियुक्तियां दी जाएगी। शिक्षकों के पदों पर 50 प्रतिशत बहनें नियुक्त होंगी। स्थानीय निकायों में एल्डरमैन और अन्य पदों पर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। बहनों और बेटियों को बेहतर शिक्षा का प्रावधान करते हुए बहनों की शिक्षण फीस शासन द्वारा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का सम्मान सर्वोपरि है। यदि बहनें नहीं चाहेंगी तो किसी क्षेत्र में मदिरा  की दुकान नहीं खुलेगी। इसके लिए आबकारी नीति में परिवर्तन किए जाएंगे।

आजीविका मिशन में शामिल होंगी लाड़ली बहनें

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा सपना है कि हर महिला की आमदनी बढ़ा कर 10 हजार रुपए महीना करना है। स्व सहायता समूह में कई महिलाएं 10 हजार रुपए कमा रही हैं। इसलिए आज यह फैसला कर रहे हैं कि लाडली बहना आजीविका मिशन के अंतर्गत आएंगी। उनको स्वरोजगार के लिए बैंक लोन देगी। दो प्रतिशत ब्याज आपको देना होगा। बाकि ब्याज की राशि सरकार भरेगी।

गांवों की महिलाओं को उपलब्ध कराएंगे प्लाट

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में रहने वाली बहनें मुझे कहती हैं कि भैया हमारे पास गांव में रहने के लिए मकान नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का संकल्प है कि यदि किसी बहन के पास रहने की जगह नहीं है तो गांव में भी उनको प्लाट दिया जाएगा। शहर में भी माफियाओं से छुड़ाई जमीन पर छोटे-छोटे घर बनाकर महिलाओं को दिए जाएंगे, जिन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में रह गए, उनको मुख्यमंत्री आवास योजना में प्लाट और मकान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं

बहनों को 450 रूपए में रसोई गैस मिलेगी। बाद में स्थायी व्यवस्था की जाएगी ताकि बहनें परेशान न हों।

लाड़ली बेटियों को मामा पढ़ाएगा। उनकी फीस भरवाई जाएगी, ताकि बेटियाँ भी ठीक से पढ़ सकें।

इंडस्ट्रियल एस्टेट्स में बहनों को उद्यमिता के लिए प्लॉट प्राथमिकता से दिए जाएंगे।

गांवों में बहनों को रहने के लिए भू-खंड दिया जाएगा। शहर में माफिया से छीनी गई भूमि पर बहनों के रहने के लिए प्लॉट दिया जाएगा।

बढ़े हुए बिजली बिलों की वसूली बहनों से नहीं की जाएगी, बड़े बिजली बिलों से बहनों को मुक्ति मिलेगी।


डूबती नैय्या को बचाने रोज मुखौटे बदल रही भाजपा

कमलनाथ ने 11 सौगात देने का किया वादा

भोपाल। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वादो और दावों की सियासत तेज है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होने से पहले कमलनाथ ने भाजपा को चित करने जनता को 11 बड़ी सौगात देने का वादा किया है। साथ ही बड़ा हमला करते हुए कहा कि शिवराज सरकार जनता को राहत देने नहीं, बल्कि अपनी डूबती नैय्या को बचाने रोज मुखौटे बदल रही है।

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस अपने 11 वचनों के साथ मध्यप्रदेश के हर घर में ख़ुशहाली लाने के संकल्प के साथ आपके बीच है। मध्यप्रदेश की जनता को सुनिश्चित करना है कि वोटों की बोली लगाने वाली सौदागर सरकार के नापाक मंसूबे कामयाब न हों, अब सच्चाई की राजनीति को ही समर्थन और आशीर्वाद मिले। उन्होंने कहा कि मैं बार बार दोहरा रहा हूँ कि भाजपा सरकार इस समय जनता को राहत देने के लिए नहीं बल्कि अपनी डूबती नैय्या बचाने के लिये रोज मुखौटे बदल रही है। 18 साल के शासनकाल के बाद भी जिन्हें चुनावी चाल चलना पड़े, वो दल और उनकी सरकार बनावटी, दिखावटी और सजावटी है जो जनता का कभी हित नहीं कर सकती।

क्या हैं 11 वचन

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज 11 बड़ी चुनावी घोषणाएं की हैं, जिन्हें वचन पत्र नाम दिया गया है, जिसमें लाड़ली बहना की तरह कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं को 1500 रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। प्रदेश की जनता को 500 रूपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही 100 यूनिट तक का बिजली बिल माफ किया जाएगा, किसानों का फसल कर्ज माफ किया जाएगा, पुरानी पेंशन की बहाली की जाएगी, किसानों 5 हॉर्स पावर तक का बिल माफ किया जाएगा। सिचाई के जितने भी पुराने पेंडिग बिल पड़ें हैं उन सबको माफ किया जाएगा। 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण, किसानों को सिचाई के लिए अलग से 12 घंटे बिजली दी जाएगी। सरकार आने पर जातिगत जनगणना भी कराई जाएगी। इसके अलावा किसान आंदोलन के दौरान जितने भी केस लगाए गए थे उन सब को माफ किया जाएगा. ये सब घोषणाएं आज कांग्रेस की तरफ से की गई हैं। 


शनिवार, 26 अगस्त 2023

दलित युवक की मौत, कांग्रेस का जांच दल पहुंचा

पीड़ित परिवार को दिलाया मदद का भरोसा


भोपाल। सागर जिले में दलित युवक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या किए जाने की घटना को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन कर घटना स्थल पर भेजा है। घटनास्थल पर पहुंचे जांच दल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से पीड़ितों की मोबाइल पर बात कराई है। उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा जताया है।
घटना को लेकर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों समेत समूचे दलित व अहिरवार समाज में भारी आक्रोश है। जिसके चलते मृतक का अब तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। कांग्रेस के जांच दल के पहुंचने की खबर से कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अभिषेक तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस मामले में कमलनाथ के निर्देश पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी की अगुआई में 6 सदस्यीय जांच दल का गठन किया। शनिवार को पीसीसी प्रभारी अवनीश भार्गव ने जांच दल के सदस्यों जगदीश यादव, तुलाराम अहिरवार, देवेंद्र तोमर और लोकमन कुशवाहा के साथ घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। जांच दल ने मौके पर ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी को घटना से अवगत कराते हुए मृतक की बहन अंजना अहिरवार से मोबाइल फोन पर उनकी बात कराई। कमलनाथ ने मृतक की बहन से चर्चा कर घटना पर अपना तीखा आक्रोश और दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।
दिग्विजय पीड़ित परिवार के साथ मनाएंगे रक्षा बंधन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर बताया की इस साल का रक्षाबंधन मैं सागर की पीड़िता के साथ मनाऊंगा उन्होंने लिखा है कि, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी की दबंगाई का प्रमाण। क्या इस मासूम लड़की की मार्मिक वेदना मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन सुनेगी? देखते हैं। मैं रक्षा बंधन इस परिवार के साथ बिताऊँगा।

लाखों की सौगात मिलगी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को

कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी किए विधिवत आदेश


भोपाल। प्रदेश में अब आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को लाखों की सौगातें मिलेंगी। सरेंडर करने वाले नक्सली को जमीन खरीदने के लिए 20 लाख रूपए का  अनुदान मिलेगा। इसके साथ ही आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए दो किस्तों में दिए जाएंगे। नक्सलवादियों को सरेंडर कराकर मुख्य धारा में वापस लाने के लिए तैयार की गई इस पॉलिसी को कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी थी। 

कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब मध्य प्रदेश नक्सली आत्मसमर्पण, पुनर्वास सह राहत नीति,2023 को लागू करने के विधिवत आदेश जारी कर दिए गए। नक्सल नीति में 26 साल के बाद बदलाव हुआ है। पुरानी पॉलिसी 1997 में लागू हुई थी, जो आज के दौर में प्रासंगिक नहीं थीं। ऐसे में 2014 के केंद्र  सरकार के दिशा निर्देशों के साथ ही छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और आन्ध्रप्रदेश की नीतियों का अध्ययन किया गया है। इस नीति में सभी राज्यों के ऐसे बिंदुओं को शामिल किया गया है, जो नक्सली हिंसा को कम करने में कारगर साबित होंगे। 

आरक्षक पद पर भी मिलेगी नियुक्ति

नई नीति के अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक किसी भी सरेंडर किए हुए नक्सली को गोपनीय सैनिक के पद पर नियुक्त कर सकेंगे। इसके साथ ही यदि सरेंडर करने वाले नक्सली की मदद से किसी नक्सल ऑपरेशन में खास सफलता मिलेगी तो पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर आईजी एवं डीजीपी नक्सली को जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर नियुक्ति भी दे सकेंगे। इसके साथ ही यदि पुलिस भर्ती के लिए किसी जरूरी मापदंड में कोई छूट देनी होगी तो संबंधित जोन के आईजी इसे दे सकेंगे।

पदाधिकारी या प्रकरण दर्ज होने पर ही मिलेगा लाभ

नई पॉलिसी केवल सरेंडर करने वाले उन्हीं नक्सलियों पर लागू होगी, जिनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं या जो प्रतिबंधित माओवादी संगठनों के अहम पदाधिकारी या कैडर मेंबर हैं। इन सभी को इस पॉलिसी का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा नामांकित अधिकारी के सामने हथियार डालने होंगे और अपने संगठन के बाकी कार्यकर्ताओं की पहचान बताने के साथ दूसरी जानकारियां भी देनी होंगी।


भारत ही कर सकता है की भावना हुई विश्व में विकसित

मोदी के मन की बात पर आधारित पुस्तकों का किया विमोचन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संपूर्ण विश्व इस बात पर एकमत है कि “यह भारत का दौर है। समस्या कोई भी हो, सारा विश्व समाधान के लिए भारत की ओर देखने लगा है।“ यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता से संभव हुआ है। पिछले 9 वर्षों के छोटे से अंतराल में भारत कुछ नहीं कर सकता से भारत ही कर सकता है की भावना सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त हुई है। यह भारत का सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात पर आधारित सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास पुस्तक के भाग 2 और भाग 3 के विमोचन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय सूचना-प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विषय पर केन्द्रित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सवा सौ करोड़ भारतवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का क्रांतिकारी नवाचार मन की बात आज देश के जन-जन की बात बन चुकी है। प्रधानमंत्री  मोदी अपनी सोच, अपने विचार और विजन को बहुत सहजता से समझा देते हैं। किसान हो या इंजीनियर, वैज्ञानिक हो या लेखक, छात्र हो या शिक्षक, आमजन हो या राजनेता, श्रोताओं का कोई भी समूह उनके साथ ऐसे जुड़ जाता है, मानो वे उन्हीं में से एक हैं। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात से लोगों की चिंताओं और आकांक्षाओं से सीधे जुड़ते हैं।

तेजी से बढ़ने वाले राज्यों में शामिल हुआ मध्यप्रदेश

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सबसे तेजी से बढ़ने वाले राज्यों में शामिल हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों के संग्रह के दोनों खंड शोधार्थियों, विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं, इनसे सभी को कुछ न कुछ सीखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री ने देश की धारा को विकासवाद की ओर मोड़ा है। समतामूलक समाज का निर्माण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा पर बल, चंद्रयान की सफलता, 18 करोड़ 50 लाख लोगों का गरीबी रेखा से बाहर निकलना, प्रधानमंत्री श्री मोदी की नीतियों का ही परिणाम है।


शिवराज मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ

बिसेन, शुक्ला और लोधी बने मंत्री

भोपाल।  शिवराज मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने शपथ ली। राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने तीनों को राजभवन में शपथ दिलाई। 1 पद अब भी खाली है। शिवराज कैबिनेट में अब 34 मंत्री हो गए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री एवं प्रदेश भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और अनेक जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले क्षेत्रीय, जातिगत और राजनैतिक दृष्टि से संतुलन के उद्देश्य से नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। मंत्रिमंडल विस्तार पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार। विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या, पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है। ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।

जरूरत पड़ी तो करेंगे एक और विस्तार

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि अभी हमने मंत्रिमंडल विस्तार किया है। जरूरत पड़ी तो आगे भी विस्तार करेंगे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 75 दिन बाद फिर हम सरकार बनाएंगे। गौरतलब है कि  मंत्रिमंडल में अब कुल 34 सदस्य हैं। नियमानुसार अभी एक और मंत्री बनाए जा सकते हैं। चौथे स्थान को लेकर पार्टी नेताओं की सोच किसी आदिवासी या अनुसूचित जाति के विधायक को शपथ दिलाने की थी, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी। वहीं अब मुख्यमंत्री शिवराज के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही एक और विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता हैं।

मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का है विस्तार

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि जब कार्यकाल हो रहा है समाप्त और गिरने वाली है सरकार, तब मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का हो रहा है विस्तार! विदाई के समय स्वागत गीत गाने वाली भाजपा सरकार अब विस्तार क्या पूरा मंत्रिमंडल भी बदल दे तो भी हार निश्चित है। ये मंत्रिमंडल नहीं, भ्रष्टाचार की मित्रमंडली का विस्तार है।


सीहोर, मंडीदीप तक बढ़ाई जाएगी भोपाल मेट्रो

सितंबर से आरंभ होंगे मेट्रो रेल के ट्रायल रन, अप्रैल-मई तक ट्रेन होगी शुरू

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेट्रो ट्रेन केवल भोपाल शहर तक सीमित नहीं रहेगी। इसे भोपाल से मंडीदीप और फिर बैरागढ़ होते हुए सीहोर तक ले जाया जाएगा। मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन इंदौर और भोपाल में सितम्बर माह में आरंभ हो जाएगा और अप्रैल-मई तक ट्रेन चलने लगेगी।

मुख्यमंत्री ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क में मेट्रो ट्रेन के मॉडल कोच के अनावरण अवसर पर यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मध्यप्रदेश नगरीय विकास के क्षेत्र में नई ऊचाईयाँ प्राप्त कर रहा है। इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड्स कॉन्टेस्ट-2022 में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर प्रदेश की पाँच स्मार्ट सिटी को विभिन्न श्रेणी में 13 अवार्ड मिले हैं। प्रदेश को बेस्ट स्टेट का अवार्ड मिला है और इंदौर नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में प्रथम स्थान पर है। इन उपलब्धियों के लिए प्रदेशवासियों को बधाई। इसके साथ ही आज का दिन एक संकल्प और सपना साकार होने का दिन है। नगरीय विकास की दिशा में आगे बढ़ते हुए भोपाल और इन्दौर में हम मेट्रो ट्रेन के संचालन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो ट्रेन केवल भोपाल शहर तक सीमित नहीं रहेगी। इसे भोपाल से मंडीदीप और फिर बैरागढ़ होते हुए सीहोर तक ले जाया जाएगा। मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन इंदौर और भोपाल में सितम्बर माह में आरंभ हो जाएगा और अप्रैल-मई तक ट्रेन चलने लगेगी। अब भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल सिटी होंगे। मेट्रो ट्रेन से जनता को बहुत सुविधाएँ मिलेंगी। आवागमन का समय बचेगा और सफर भी आरामदायक होगा।

मेट्रो रेल के लिए तेजी से कार्य किया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश बदल रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी पिछली सरकार ने भोपाल औऱ इंदौर को मेट्रो सिटी बनाने का निर्णय लिया था और इस दिशा में काम भी शुरु कर दिया था, लेकिन दूसरी सरकार आने के कारण पंद्रह महीने काम बंद रहा। कोरोना की कठिन परिस्थितियों के बाद भी हमारी सरकार ने भोपाल और इंदौर में मेट्रो रेल के लिए तेजी से कार्य किया। 

आमजन के लिए खुला रहेगा मेट्रो ट्रेन कोच

स्मार्ट पार्क में मेट्रो ट्रेन कोच का वास्तविक मॉडल प्रदर्शित किया गया है। अनावरण के बाद मॉडल कोच को बच्चों एवं आमजन के अवलोकन के लिये खोला जाएगा। मेट्रो ट्रेन इस प्रकार के 3 कोच से मिल कर बनती है। भोपाल में 5 किलोमीटर एवं इंदौर में 6 किलोमीटर लंबाई के मेट्रो ट्रॉयल रन की तैयारी तेजी से की जा रही है। भोपाल में मेट्रो की ऑरेंज एवं ब्लू लाइन निर्माणाधीन है, जिसकी कुल लम्बाई 31 किलोमीटर और लागत 7 हजार करोड़ रूपये है। ऑरेंज लाइन करोंद चौराहा से एम्स तक 17 किलोमीटर और ब्लू लाइन भदभदा चौराहा से रत्नागिरि चौराहा तक 14 किलोमीटर की लम्बाई की है। ऑरेंज लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। इंदौर मेट्रो में येलो लाइन निर्माणाधीन है। इसकी कुल लंबाई 31 किलोमीटर एवं लागत 7500 करोड़ है।


शुक्रवार, 25 अगस्त 2023

जनदर्शन नहीं जन सौदा यात्रा निकाल रही भाजपा

कमलनाथ ने किया हमला, कहा सौदागर हैं शिवराज


भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अपने चंबल अंचल के दौरे के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनदर्शन यात्रा नहीं, बल्कि जन सौदा यात्रा है। इस यात्रा के सौदागर खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह बात आज चंबल दौरे के दौरान मुरैना जिले की अंबाह तहसील में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जनदर्शन यात्रा निकाल रही है। भाजपा की यह जनदर्शन यात्रा नहीं है बल्कि जन सौदा यात्रा है। इस यात्रा के सौदागर खुद मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान है। जो सरकार सौदे की राजनीति से बनी है, उनके दिल में उनके नजरिए में उनकी कार्यशैली में सिर्फ सौदा ही है। बिकाऊ लोगों ने सरकार बनाने के लिए स्वयं का सौदा किया। उन्होंनेक कहा कि आज मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है। प्रदेश की जनता को भाजपा की गुमराह करने वाली राजनीति से सावधान रहना होगा। इसके साथ ही कमलनाथ ने दावा किया है कि कोई नहीं रोक सकता है, अबकी बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, पांढुर्णा को जिला बनाने को लेकर कमलनाथ ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यह घोषणा 10 साल से कर रहे हैं। जब-जब चुनाव आते हैं पांढुर्णा और छिंदवाड़ा की जनता इनको नकारती है। प्रदेश और छिंदवाड़ा की जनता इनकी बातों और वादों की असलियत भली भांति पहचानती है।

घोटाला, भ्रष्टाचार बनी प्रदेश की पहचान

पूर्व मुख्यमंत्री नेक हा कि दुख की बात है कि आज मध्य प्रदेश की पहचान देश भर में घोटाला और भ्रष्टाचार से बन गई है। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की तस्वीर आज हम सबके सामने हैं। इनके साढे़ 18 वर्षों के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है। हमारा किसान, हमारा छोटा व्यापारी, हमारा बेरोजगार नौजवान। चौपट सरकार ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना कर रख दिया है। जहां चौपट कृषि व्यवस्था,चौपट कानून व्यवस्था, और चौपट शिक्षा व्यवस्था है।

जीतने वाले को बनाएंगे उम्मीदवार

अंबाह में मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीतने वाले को ही कांग्रेस उम्मीदवार बनाएगी। इसके लिए सर्वे किए जा रहे हैं। हर दिन उनसे दो हजार लोग मिल रहे हैं। ये लोग दावेदारी ही नहीं करते, बल्कि उम्मीदवारों के बारे में जानकारी भी देते हैं। 


भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा के लिए सात रथ तैयार

दो रथ विपरीत परिस्थिति के लिए रहेंगे तैनात


भोपाल। भाजपा द्वारा प्रदेश के पांच अंचलों से इस बार जनआशीर्वाद यात्रा निकाली जाने वाली है। ये यात्रा 2 सितंबर से ष्शुरू होगी। यात्रा के लिए भाजपा ने सात रथ तैयार किए हैं। इसमें पांच रथ तो यात्रा में ष्शामिल होंगे, लेकिन दो रथ विपरीत परिस्थिति के लिए तैनात रहेंगे। 

विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा इस बार प्रदेश के पांच अलग-अलग अंचलों से पांच वरिश्ठ नेताओं के नेतृत्व में निकाली जानी है। इस यात्रा की तैयारियां भाजपा द्वारा जोर-शोर से की जा रह है। यात्रा के लिए भाजपा ने सात रथ तैयार कराए गए हैं। इनमें से पांच रथ तो यात्रा में ष्शामिल होंगे, जबकि दो रथों को विपरीत परिस्थिति के लिए तैनात किया जाएगा। ये यात्रा ग्वालियर-चंबल में ग्वालियर शहर, महाकौशल में जबलपुर, मालवा में उज्जैन, खंडवा-रीवा से एक साथ निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान प्रतिदिन प्रदेश में 5 बड़ी, 5 छोटी सभाएं आयोजित की जाएगी, जबकि 10 नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा. आयोजित सभाओं को राष्ट्रीय प्रादेशिक और क्षेत्रीय नेताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा.

यात्रा 2 सितंबर से शुरू होगी जो 24 सितंबर तक चलेगी। 24 सितंबर तक सभी यात्राएं भोपाल पहुंच जाएंगी। भाजपा द्वारा 25 सितंबर को राजधानी भोपाल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है। इस सम्मेलन में भाजपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार समापन मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हो सकते है और वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 


आदिवासियों को लेकर अलग से वचन पत्र लाएगी कांग्रेस


 भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए आदिवासी वर्ग को लेकर अलग से वचन पत्र लेकर आएगी। वचन पत्र को लेकर आदिवासी वर्ग से जुड़े लोगों और नेताओं से संवाद भी शुरू किया गया है। 

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज आदिवासी प्रकोश्ठ की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में प्रकोश्ठ के अध्यक्ष रामू टेकाम सहित पदाधिकारियों ने आदिवासी वर्ग पर हो रहे अत्याचार और उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। रामू टेकाम ने कहा कि प्रदेश में आदिवासियों के साथ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं को नारी सम्मान योजना की जागरूकता के लिए जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर स्थानीय चेहरों को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। टेकाम ने कहा कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सर्वे के आधार पर ही होगी। उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बनेगी और जनता की सेवा ही सरकार की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी वर्ग के लिए पार्टी अलग से वचन पत्र चुनाव में लाएगी। 

जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

प्रकोश्ठ की बैठक में फैसला लिया गया कि आदिवासी वर्ग की महिलाओं में जागरूकता लाने का काम किया जाए। इस काम को आदिवासी प्रकोश्ठ की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। महिला कांग्रेस और आदिवासी प्रकोश्ठ द्वारा आदिवासी अंचलों में महिला जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा। 

आदिवासी युवक की मौत मामले की कराएं निष्पक्ष जांच

सिलवानी में आदिवासी युवक की मौत को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है कि, सिलवानी में आदिवासी युवक श्रीराम आदिवासी की मृत्यु का दुखद समाचार सामने आया। परिजनों का आरोप है कि, पुलिस ने उसकी जूतों से पिटाई की और सुबह वह मृत पाया गया। मैं मुख्यमंत्री से जानना चाहूंगा कि, इस मामले में इंसाफ होगा या फिर आदिवासियों पर अत्याचार करने की अपनी आदत के मुताबिक इस मामले को भी रफा-दफा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार में कभी भाजपा नेता, कभी पुलिस, कभी प्रशासन तो कभी दबंग आदिवासियों पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर सबसे सख्त कार्रवाई की जाए।


पचास प्रतिशत कमीशन का एक और पत्र, कांग्रेस हुई हमलावर

भोपाल। प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे भ्रष्टाचारके मुद्दे को लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमलावर हो रही है। भ्रष्टाचार को लेकर लगातार पत्रों के वायरल होने के साथ ही कांग्रेस ने हमले तेज कर दिए हैं। हाल ही में एक पत्र और वायरल हुआ है, जिसमें पचास फीसदी कमीशन लेकर काम किए जाने की बात कही गई है। 

दरअसल ग्वालियर, रीवा, सागर, निवाड़ी के बाद अब बुरहानपुर के समाजसेवी बालचंद्र शिंदे का वायरल पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल पत्र में इंदौर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से भाजपा नेता अर्चना चिटनीस की 50 प्रतिशत कमीशनखोरी की शिकायत। पत्र में कहा है कि सीएम मतलब मिस्टर फिफ्टी परसेंट। इस पत्र के वायरल होने के बाद कांग्रेस  ने 50 फीसदी कमीशन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, कमीशनखोरी के लिए सरकार घोषणाएं कर रही है। जनता को पता है कि मामा यह घोषणाएं उनके भविष्य के लिए नहीं, बल्कि अपने 50 प्रतिशत के कमीशन राज की जेबें भरने के लिए कर रहे हैं। आप जनता का विश्वास तो पहले ही खो चुके थे, अब उनकी निगाह से भी उतर रहे हैं। 

गौरतलब है कि प्रदेश में चुनाव के पहले कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने 50 फीसदी कमीशन वाले एक पत्र को लेकर ट्वीट किया था, इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव सहित पूरी कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई थी। ग्वालियर में जारी हुए पत्र में नाम और पता गलत होने पर भाजपा की ओर से कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद इस तरह के पत्र लगातार सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। 


नामांकन के पहले उम्मीदवार खर्च पर छिड़ा विवाद

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय बचा है। वहीं राजनीतिक दलों भाजपा, बसपा और सपा के अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों ने प्रत्याशियों की घोशणा करना शुरू कर दिया है। इसके बाद प्रत्याशियों ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि नामांकन के पहले प्रत्याशियों ने राशि खर्च करना शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जा रही राशि पर आयोग अभी से नजर रखें। 

भाजपा, बसपा और सपा ने चुनाव तारीखों के ऐलान और आचार संहिता लगने से पहले ही उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही घोशित उम्मीदवारों द्वारा राशि खर्च करने को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग में भाजपा के घोषित उम्मीदवारों के खर्च को लेकर शिकायत की गई है। कांग्रेस ने शिकायत में कहा है कि नामांकन के पहले ही उम्मीदवार करोड़ों खर्च कर रहे हैं। घोषित उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखने की मांग की गई है, इसके साथ ही नॉमिनेशन के पहले का खर्च चुनावी खर्च में ही जोड़ा जाए। 

कांग्रेस विचार विभाग प्रमुख भूपेंद गुप्ता का कहना है कि भाजपा साजिश कर रही है। हारी सीटों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। पहले उम्मीदवार घोषित करना भी भाजपा का चुनावी षड्यंत्र है। चुनाव आयोग ने जांच का आश्वासन दिया है। कांग्रेस भी भाजपा प्रत्याशियों पर पूरी नजर रख रही है। 


गुरुवार, 24 अगस्त 2023

नहीं बनी नामों पर सहमति, टल सकता है मंत्रिमंडल विस्तार


चलता रहा बैठकों का दौर, संगठन 

भोपाल। तीन दिन से मंत्रिमंडल विस्तार की चल रही अटकलों पर विराम लग सकता है। माना जा रहा है कि विस्तार टल सकता है। इसके पीछे नामों पर सहमति का नहीं बनना है। संगठन चुनाव के पहले किसी तरह का विवाद खड़ा हो इससे बचना चाह रहा है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंगलवार की रात राज्यपाल से हुई मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई थी। इसके बाद कयास इस बात के लगाए जा रहे थे कि आज गुरूवार को विस्तार हो सकता है और नए मंत्री ष्शपथ ले सकते हैं। विस्तार को लेकर बुधवार की रात को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन पदाधिकारियों की बैठक होती रही, मगर नामों पर सहमति नहीं बनी। आज गुरूवार की सुबह भी बैठक हुई, लेकिन स्थिति वैसी ही बनी रही। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा और बैतूल के अपने तय कार्यक्रमों में ष्शामिल होने के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री का आज बैतूल में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम भी है। इसके चलते आज होने वाला विस्तार टल गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के बैतूल से लौटने के बाद ही इस पर कोई फैसला होगा। 

गौरतलब है कि विस्तार को लेकर दो नामों गौरीशंकर बिसेन और राजेन्द्र शुक्ल के नामों पर तो पहले से ही सहमति थी, मगर दो नामों पर सहमति नहीं बन पाई। संगठन चाहता था कि जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण बैठाते हुए विस्तार किया जाए। इसके चलते विंध्य, महाकौशल, बुंदेलखंड और मालवा अंचल से नामों पर विचार किया जाता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। 


नहीं मिल पाएगा ज्यादा वक्त

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर यह बात भी उठ  रही है कि अब विस्तार से कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है। विस्तार किया जाता है तो मंत्रियों को एक से दो माह का समय ही मिलेगा, जिसमें वे अपने अंचल में कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाएंगे। विस्तार में गौरीशंकर बिसेन, राजेन्द्र शुक्ला के नामों को तो करीब-करीब हरी झंडी मानी जा रही थी, मगर प्रीतम लोधी, राहुल लोधी और जालम सिंह पटेल के नामों पर सहमति नहीं बन पा रही थी। 


जनता के बीच जाएं, भ्रष्टाचार बताएं : कमलनाथ


कांग्रेस सेवादल का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और सरकार के भ्रष्टाचार को बताएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नए कार्यकर्ताओं को जोड़े और महिलाओं को भी सेवादल से जोड़े। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज राजधानी में सेवादल के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। सम्मेलन में सेवादल के बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही यह भाजपा  के गढ़ वाले बूथों की पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि उम्मीदवार नहीं मध्य प्रदेश का भविष्य देखकर वोट करें। सेवादल के कार्यकर्ताओं को लोगों की आंख खोलना है। जनता के बीच जाकर बताना है मध्यप्रदेश में कितना भ्रष्टाचार हो रहा है। जहां सेवादल मजबूत वहां कांग्रेस मजबूत। इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा कि नए और महिलाओं को सेवादल से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आज राजनीति बहुत स्थानीय हो गई है। यह मत सोचिए कि कौन क्या कर रहा है, आप मतदान केंद्र पर डट जाइए। आने वाले कुछ माह मध्य प्रदेश के भविष्य निर्धारण करेंगे। आप यह भी देखें कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हो रही है। यदि कहीं ऐसा है तो उसकी सूचना अवश्य दें, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

रोशनी यादव ने थाम कांग्रेस का हाथ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज निवाड़ी की भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोशनी यादव को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर रोशनी के साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्तया ग्रहण की। रोशनी यादव के अलावा भाजपा युवा मोर्चा दतिया के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह दांगी, शिवपुरी के जितेंद्र जैन ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है।