कांग्रेस सेवादल का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और सरकार के भ्रष्टाचार को बताएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नए कार्यकर्ताओं को जोड़े और महिलाओं को भी सेवादल से जोड़े।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज राजधानी में सेवादल के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। सम्मेलन में सेवादल के बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही यह भाजपा के गढ़ वाले बूथों की पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि उम्मीदवार नहीं मध्य प्रदेश का भविष्य देखकर वोट करें। सेवादल के कार्यकर्ताओं को लोगों की आंख खोलना है। जनता के बीच जाकर बताना है मध्यप्रदेश में कितना भ्रष्टाचार हो रहा है। जहां सेवादल मजबूत वहां कांग्रेस मजबूत। इसके साथ ही कमलनाथ ने कहा कि नए और महिलाओं को सेवादल से जोड़ें। उन्होंने कहा कि आज राजनीति बहुत स्थानीय हो गई है। यह मत सोचिए कि कौन क्या कर रहा है, आप मतदान केंद्र पर डट जाइए। आने वाले कुछ माह मध्य प्रदेश के भविष्य निर्धारण करेंगे। आप यह भी देखें कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हो रही है। यदि कहीं ऐसा है तो उसकी सूचना अवश्य दें, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
रोशनी यादव ने थाम कांग्रेस का हाथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज निवाड़ी की भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोशनी यादव को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर रोशनी के साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्तया ग्रहण की। रोशनी यादव के अलावा भाजपा युवा मोर्चा दतिया के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह दांगी, शिवपुरी के जितेंद्र जैन ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें