गुरुवार, 3 अगस्त 2023

मध्यप्रदेश में रूठों को मनाने में जुटे भाजपा नेता

चुनाव के पहले समन्वय स्थापित करने की कवायद

भोपाल। भाजपा में लंबे समय से हासिए पर चल रहे वरिष्ठ नेताओं और उपेक्षित कार्यकर्ताओं की मान मनौव्वल का दौर तेज हो चला है। प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के समन्वयक नरेन्द्र सिंह तोमर, वरिश्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी ष्शर्मा ने सक्रियता दिखाते हुए मोर्चा संभाल लिया है। ये नेता जिलों में पहुंचकर समन्वय बैठाने में जुट गए हैं। जल्द ही राश्टीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश भी सक्रियता दिखाएंगे। 

प्रदेश में राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के दौरों के दौरान बार-बार नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने और मैदान में सक्रिय करने की बात कही जाती रही। इस पर अब संगठन ने अमल कर जिलों में नेताओं के प्रवास तय कर दिए हैं। हर जिले में वरिश्ठ नेता पहुंचेंगे और नाराज नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर उन्हें फिर से मैदान में सक्रिय करने की कवायद करेंगे। इस काम की शुरूआत प्रदेश की चुनाव प्रबंधन समिति के समन्वयक नरेन्द्र सिंह तोमर ने उज्जैन से कर दी है। इसके वे ग्वालियर में सक्रिय हुए हैं। वहीं वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने निमाड़ अंचल की कमान संभाली है। वे जल्द ही विंध्य का दौरा भी करने वाले हैं। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा भी विंध्य पहुंचे हैं। इसके अलावा अन्य नेताओं को भी भाजपा संगठन में जिलों की कमान सौंपी है, ये नेता भी जल्द सक्रियता दिखाकर जिलों में कार्यकर्ताओं और नाराज नेताओं के पास पहुंचकर उन्हें मनाने का काम करेंगे। बताया जा रहा है कि राष्टीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश कल ष्शुक्रवार से नर्मदापुरम संभाग की कमान संभालेंगे। 

इन नेताओं को भी सौंपी जिम्मेदारी 

चुनाव प्रबंधन समिति के समन्वयक नरेन्द्र सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, लाल सिंह आर्य, ओमप्रकाश धुर्वे, सांसद गणेश सिंह, राकेश सिंह, ढ़ाल सिंह बिसेन, कविता पाटीदार के अलावा मंत्री भूपेन्द्र सिंह, नरोत्तम मिश्रा को भी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बैठाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें