अलग-अलग अंचलों से निकलेगी पांच यात्राएं
भोपाल। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का रोड मैप तैयार हो गया है। भाजपा संभाग स्तर पर 5 जन आशीर्वाद यात्राएं निकालेगी। केंद्रीय टोली के साथ संभागीय टोलियां घोषित की गई। पांच संभागों में जिलेवार नियुक्तियां की गई है।
केंद्रीय टोली में भूपेंद्र सिंह, विनोद गोटिया, लता वानखेड़े, ओमप्रकाश धुर्वे, रामलाल रौतेला, बिजेंद्र सिंह जादौन, अश्विनी राय, महेंद्र सोलंकी का नाम शामिल है। 21 अगस्त को ग्वालियर में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक बुलाई गई है, जिसके बाद तय किया जाएगा कि जन आशीर्वाद यात्रा कब से शुरू होगी। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भाजपा ने टीमों का गठन किया है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह इस यात्रा को लीड करेंगे। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग को केंद्रीय टोली लीड करेगी। वहीं विंध्य-बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल में संयुक्त टोलियां बनीं है।
जबलपुर संभाग की टोली में सांसद उदय प्रताप सिंह को संयोजक बनाया गया है। अभिलाष पांडे इस टीम के सह संयोजक होंगे। मंत्री रामकिशोर कावरे, आशीष दुबे, ज्योति डेहरिया, संपतिया उइके, राजमणि सिंह, कमलेश अग्रवाल, संजय कुशराम, रमेश पोपली को सदस्य बनाया गया है।
उज्जैन संभाग की टोली में किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर को संयोजक संयोजक बनाया गया है। मंत्री मोहन यादव, सांसद सुधीर गुप्ता के साथ ही ईश्वर पाटीदार, चंदर सिंह सिसोदिया, अंबाराम कराड़ा, विजय अठवाल, सोनू गहलोत, अनिल कियावत को सदस्य बनाया गया है।
सांसद शंकर लालवानी को इंदौर संभाग का जिम्मा सौंपा गया है। मंत्री विजय शाह, तुलसी सिलावट के साथ ही नागर सिंह चौहान, सांसद गुमान सिंह डामोर, रंजना बघेल, गोलू शुक्ला, टीनू जैन, अमरदीप मौर्य और मोहित वर्मा को सदस्य बनाया गया है।
विंध्य और बुंदेलखंड की जिम्मेदारी सांसद गणेश सिंह को दी गई है। मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह सह संयोजक बनाए गए हैं३इसके साथ ही प्रद्युम्न लोधी, अनुपम अनुराग अवस्थी, दिलीप शाह, केके श्रीवास्तव, राजगोपालाचारी, रीति पाठक, गुड्डन पाठक, दिलीप अहिरवार इस टीम में सदस्य बनाए गए है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें