रविवार, 20 अगस्त 2023

कांग्रेस से मांगा हिसाब, शिवराज की तारीफ कर उनके कामों को सराहा

अमित शाह ने भाजपा सरकार का पेश किया रिपोर्ट कार्ड

भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस ने अपने शासनकाल का हिसाब भी मांगा और कई सवाल भी खड़े किए। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल की प्रशंसा की और उनके द्वारा किए गए कामों को सराहा भी।

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह आज राजधानी भोपाल में गरीब कल्याण महाअभियान में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की की भाजपा सरकार के 2003 से 2023 तक के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। 32 पेज की बुकलेट जारी करते हुए ष्शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश पहले बीमारू राज्य था, लेकिन 20 सालों में भाजपा सरकार ने इसे विकसित बनाने का प्रयास किया। पूर्व की दिग्विजय सिंह की सरकार को याद करते हुए कहा कि ’मध्य प्रदेश में सबसे अधिक राज 53 सालों तक कांग्रेस ने किया। उनके राज में ही मध्यप्रदेश बीमारू राज्य बना, लेकिन जब 2003 में मिस्टर बंटाधार की सरकार हटाई गई, तब से ही प्रदेश विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ने लगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को मध्यप्रदेश की 9 करोड़ जनता के सामने आंकड़े लेकर आना चाहिए।शाह ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 में जब सोनिया-मनमोहन सरकार थी, मध्य प्रदेश को 10 साल में सिर्फ 1 लाख 58 हजार करोड़ रुपए दिए गए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में 8 लाख 30 हजार करोड़ रुपए मध्य प्रदेश को दे दिया। प्रदेश का विकास न करने को लेकर अमित शाह सबसे ज्यादा दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर हमलावर रहे।
बंटाधार और कमलनाथ को देना चाहिए जवाब
गृहमंत्री अमित शाह ने शिवराज सरकार और भाजपा की तारीफ करते हुए कहा कि 20 सालों में प्रदेश में ’हेल्थ, इंडस्ट्री, यूथ, एजुकेशन और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की नींव डालने का काम किया गया। मैं प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाने आया हूं, कि हम इसको बेहतर बनाएंगे। अगला इलेक्शन बंटाधार से लेकर विकसित राज्य बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि जितना काम शिवराज सिंह की लीडरशिप में हुआ है, उसका जवाब बंटाधार औऱ कमलनाथ को देना चाहिए।
एक माह बाद पूछ लेना दंगे क्यों नहीं हुए?
गृह मंत्री अमित शाह ने नूंह हरियाणा की तर्ज पर दंगे भड़काने के दिग्विजय के बयान पर बोले, दिग्विजय के दिमाग में जो चलता है वह जुबान पर आता है, एक महीने बाद दिग्विजय से पूछ लेना कि दंगे क्यों नहीं हुए। गृह मंत्री ने कहा 2018 का चुनाव जातिवाद की परछाई में हुई, इस बार देश और मध्यप्रदेश की राजनीतिक स्थिति को देखते हुए बहुत बड़े अंतर के साथ सरकार बनाएंगे।
जहर है परिवारवाद
शाह ने कहा कि हमने चुनाव के समय किसी मुफ्त की योजना की शुरुआत नहीं की, रेवड़ियां बांटने को लेकर जनता समझदार, मोदी ने हमने एक लाख को घर दिया और यदि कोई 200 रूपए बिल माफ करेगी तो भी गरीब मोदी को ही वोट देगा। उन्होंने कहा कि परिवारवाद का मतलब है शासन और सरकार में एक ही परिवार के लोग आएंगे, परिवारवाद जहर है, अटल जी किसके बेटे थे, मोदी जी, मेरा, राजनाथ जी, शिवराज जी किसी का कोई पारिवारिक राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं था, पार्टी परिवार की प्रॉपर्टी होती है तो वो परिवारवाद होता है।
गुमराह करने के बजाय सीधे जवाब दे
शाह ने कहा कि मैं कांग्रेस का आव्हान करता हूं, इधर-उधर गुमराह करने के बजाय सीधे जवाब दें। अपने 50 सालों का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखें। भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड सामने रख चुकी है। अब कांग्रेस आंकड़े लेकर आए जनता के सामने। कांग्रेसी चट्टे-बट्टे खा जाते थे गरीबों का राशन, अब थंब के जरिए राशन मिलता है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, पर्यटन सभी में इजाफा हुआ है।
पार्टी ही पार्टी का काम करेगी
चुनाव में चेहरे को लेकर पूछे सवाल पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आप हमारी पार्टी का काम क्यों करने लगे हो, वह हमारी पार्टी का काम है। शाह ने कहा कि अभी शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री हैं और अभी हम चुनाव में हैं। पार्टी ही पार्टी का काम करेगी। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि मोदी और शिवराज के नेतृत्व में जो कुछ भी हुआ है। उसे आप जनता तक पहुंचाएं। चुनाव विकास के एजेंडे पर सेंट्रलाइज हो।
बीमारू राज्य से मिली मुक्ति
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के टैग से मुक्ति मिली, डबल इंजन सरकार ने विकास के नए प्रतिमान गढ़े। जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास को नई गति मिली। 2003 में 71 हजार करोड़ की इकोनॉमी इस साल 15 लाख करोड़ हो जाएगी। 550 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी प्रदेश को बनाएंगे, एमपी को केंद्र से मिलने वाली सहायता में अभूतपूर्व इजाफा हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें