कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय बचा है। वहीं राजनीतिक दलों भाजपा, बसपा और सपा के अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों ने प्रत्याशियों की घोशणा करना शुरू कर दिया है। इसके बाद प्रत्याशियों ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि नामांकन के पहले प्रत्याशियों ने राशि खर्च करना शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जा रही राशि पर आयोग अभी से नजर रखें।भाजपा, बसपा और सपा ने चुनाव तारीखों के ऐलान और आचार संहिता लगने से पहले ही उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही घोशित उम्मीदवारों द्वारा राशि खर्च करने को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग में भाजपा के घोषित उम्मीदवारों के खर्च को लेकर शिकायत की गई है। कांग्रेस ने शिकायत में कहा है कि नामांकन के पहले ही उम्मीदवार करोड़ों खर्च कर रहे हैं। घोषित उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखने की मांग की गई है, इसके साथ ही नॉमिनेशन के पहले का खर्च चुनावी खर्च में ही जोड़ा जाए।
कांग्रेस विचार विभाग प्रमुख भूपेंद गुप्ता का कहना है कि भाजपा साजिश कर रही है। हारी सीटों पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। पहले उम्मीदवार घोषित करना भी भाजपा का चुनावी षड्यंत्र है। चुनाव आयोग ने जांच का आश्वासन दिया है। कांग्रेस भी भाजपा प्रत्याशियों पर पूरी नजर रख रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें