मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना सम्मेलन में की घोषणा
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज फिर एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि, ’अब पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोशणा आज टीकमगढ़ जिले के जतारा में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि मेरी बहनों पैसा इज्जत, विश्वास और आत्मसम्मान बढ़ाता है। बहनें मजबूर न रहें मजबूत बनें, इसलिए हमने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है। आज प्रदेश की सवा करोड़ बहनों को भाजपा सरकार हर महीने 1 हजार रुपए दे रही है। बहनों... ये पैसा नहीं, तुम्हारी इज्जत और आत्मसम्मान है, पैसा पास होता है तो सम्मान बढ़ जाता है। अभी भाजपा सरकार 1 हजार हर महीना दे रही है, लेकिन चिंता मत करना इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर हम 3 हजार तक ले जाएंगे। पैसा इज्जत, विश्वास और आत्मसम्मान बढ़ाता है। बहनें मजबूर न रहें मजबूत बनें, इसलिए हमने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि मेरा संकल्प है कि बहनों की आमदनी हर महीने 10 हजार रूपए करनी है और ये मैं करके रहूंगा। मैं वचन देता हूं कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा।
बेटियों के बगैर नहीं चल सकती दुनिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने देखा है एक जमाने में बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता था। बेटियों के बिना ये दुनिया नहीं चल सकती, बेटी नहीं बचाओगे तो बहु कहां से लाओगे? इसलिए हमने लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाकर बेटियों को वरदान बना दिया। बेटियों के बगैर यह दुनिया नहीं चल सकती। मैंने तय किया कि मप्र की धरती पर अगर बेटी पैदा होगी तो वह लखपति पैदा होगी।
माधवराव सिंधि्ांया की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ सर्किट हाऊस में स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा अनावरण किया। इस अवसर र उन्होंने कहा है कि माधवराव सिंधिया ने अपना पूरा जीवन भारत माता के लिए समर्पित किया। वे रेल मंत्री रहे और उन्होंने भारत में शताब्दी एक्सप्रेस आरंभ कर एक नए युग की शुरुआत की। नागरिक उड्डयन मंत्री, पर्यटन मंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में भी उन्होंने देश की अभूतपूर्व सेवा की। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।
कांग्रेस ने बंद की थी योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बानसुजारा सिंचाई परियोजना जैसी बनाई क्या? कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू छोड़ा था, हमने विकासशील बनाया। कांग्रेस की सरकार ने तो हमारी कई योजनाएं बंद कर दी थी। बैगा, भारिया, और सहरिया बहनों को जो हम कांग्रेस ने 1 हजार महीने देते थे, वह बंद कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें