शनिवार, 12 अगस्त 2023

दूसरे राज्यों के विधायक बनाएंगे मध्यप्रदेश की सीटों का रिर्पोट कार्ड


भाजपा ने चार राज्यों के विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी, 20 से शुरू होगा काम


भोपाल। विधानसभा चुनाव में भाजपा में इस बार टिकट के दावेदारों की बढ़ती संख्या से प्रदेश के अलावा केन्द्रीय संगठन भी चिंतित हो गया है। इसके चलते संगठन ने एक बार फिर वर्तमान विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कराने की तैयारी की है। इस बार हर विधानसभा सीट का रिपोर्ट कार्ड बनाने की जिम्मेदारी दूसरे राज्यों के विधायकों को सौंपी जा रही है। ये विधायक 20 अगस्त से प्रदेश की हर सीट का रिपोर्ट कार्ड बनाने के लिए सक्रितया बढ़ाएंगे।

विधानसभा चुनाव में इस बार वैसे तो चुनाव की पूरी कमान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित ष्शाह के पास है। उन्होंने अपने विश्वसीय नेताओं को ही प्रदेश की जिम्मेदारी भी सौंपी है। खास बात यह है कि उन्होंने प्रदेश के बजाय दिल्ली और दूसरे राज्यों के नेताओं को ही चुनाव कार्य की जिम्मेदारी दी है। सभी नेताओं की सक्रियता भी प्रदेश में बढ़ी है। खुद अमित शाह प्रदेश का दौरा कर यहां की स्थिति का जायजा ले चुके हैं। प्रदेश संगठन से भी उन्होंने हर विधानसभा सीट की जानकारी ली है। इसके बाद अब फिर से अपने विश्वसीय नेताओं को एक बार फिर वे प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर मैदान में उतार रहे हैं। इन नेताओं में प्रदेश के किसी भी नेता को शामिल नहीं किया गया है। बल्कि दूसरे राज्यों के विधायकों और मंत्रियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। सूत्रों के अनुसार अमित ष्शाह ने बिहार, गुजरात, उत्तरप्रदेश और महाराश्ट के विधायकों एवं मंत्रियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। ये विधायक और मंत्री प्रदेश में 20 अगस्त से सक्रियता दिखाएंगे। इसके पहले 19 अगस्त को इन विधायकों और मंत्रियों की एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला ने उन्हें यह बताया जाएगा कि हर विधानसभा सीट का रिपोर्ट कार्ड किस तरह से तैयार किया जाना है। 

पदाधिकारी भी लेंगे फीडबैक

विधायक और मंत्री जिन सीटों पर पहुंचेंगे वहां पर वे पहले वहां के संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत करेगा। उनके फीडबैक के साथ-साथ चुनिंदा कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगें वहीं हर मंडल के मोर्चा स्तर के पदाधिकारियों से भी बात की जाएगी। हारी हुई सीटों के कारण और जीतने वाली सीटों पर कोई गड़बड़ है तो उसकी जानकारी भी एकत्रित की जाएगी। इसकी रिपोर्ट सीधे दिल्ली के संगठन को दी जाएगी।

50 लोगों की टीम हुई सक्रिय

अमित शाह ने अपने विश्वसनीय नेताओं के बाद अब अपनी टीम को भी प्रदेश में सक्रिय कर दिया है। करीब 50 कार्यकर्ताओं की उनकी टीम राजधानी भोपाल पहुंच चुकी है। यह टीम प्रदेश भाजपा कार्यालय में सक्रिय हुई है। इस टीम में आईटी एक्सपर्ट और सर्वे में माहिर लोग शामिल हैं।  यह टीम प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया के पहले हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कमजोरी और ताकत की जानकारी एकत्रित करेगी। इसके बाद इसकी रिपोर्ट प्रदेश संगठन के बाद केन्द्रीय संगठन को दी जाएगी। माना जा रहा है कि प्रत्याशी चयन में इस टीम की अह्म भूमिका हो सकती है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें