रविवार, 13 अगस्त 2023

मऊगंज बना प्रदेश का नया जिला, जिलों की संख्या हुई 53

राज्य शासन ने जारी किए आदेश

भोपाल। राज्य शासन ने मऊगंज को नया जिला बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। नए जिले में तीन तहसीलें हनुमान, नईगढ़ी और मऊगंज ष्शामिल की गई है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोशणा के बाद प्रदेश में मऊगंज को नया जिला बनाने के आदेश ष्शासन ने जारी कर दिए हैं। 15 अगस्त के पहले मऊगंज को जिला बनाया गया है। मऊगंज प्रदेश का 53 वां जिला होगा। प्रदेश  रीवा जिले को विभाजित कर यह जिला बनाया गया है।
गौरतल है कि रीवा जिला विंध्य का बड़ा जिला था, लेकिन आज राज्य शासन उसके आकार को एक चौथाई कम करते हुए मऊगंज को नया जिला बनाने के आदेश कर दिए। 23 लाख से ज्यादा की रीवा जिले की आबादी के बड़े हिस्से की तीन तहसीलों हनुमना, मऊगंज और नईगढ़ी को अलग कर दिया है। प्रदेश के 53 वें जिले के रूप में मऊगंज के आदेश आज विधिवत रूप से जारी हो गए और राजस्व विभाग के अपर सचिव ने नए जिले का मुख्यालय मऊगंज होने के आदेश के साथ इसके गठन की सूचना सभी संबंधित विभागों व कार्यालयों को भेज दी है।

सोनिया मीना कलेक्टर, वीरेन्द्र जैन पुलिस अधीक्षक होंगे

राज्य सरकार ने मऊंगज के पहले कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2013 बैच की अधिकारी सोनिया मीना को नए जिले का कलेक्टर बनाया है। मीना के पास अभी संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं और अतिरिक्त प्रभार मध्य प्रदेश तथा प्रशिक्षण परिषद का था। वहीं,  गृह विभाग ने आईपीएस वीरेंद्र जैन को मऊंगज का पुलिस अधीक्षक बनाया है। जैन अभी सेनानी 8वीं वाहिनी, विसबल, छिंदवाड़ा में पदस्थ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें