शनिवार, 5 अगस्त 2023

बालाघाट की युवती पर भोपाल में इस्लाम धर्म अपनाने का डाला दबाव

पहले रहने को दिया घर, फिर की छेड़छाड़, दर्ज हुई एफआईआर

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। बालाघाट की एक युवती पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 

राजधानी के गौतमनगर थाना क्षेत्र में मूलतः बालाघाट की रहने वाले अनुसूचित जाति समाज की एक युवती रहती है। वह भोपाल में रहकर पशुपालन पत्रोपाधि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की छात्रा है। युवती की कमजोर आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए अनम और हामिद ने पहले तो युवती को अपने घर पर रहने की जगह दी। बाद में युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इतना ही नहीं युवती पर दोनों ने इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाना भी शुरू कर दिया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया। उसे जातिसूचक गालियां भी देते रहे। पीड़ित युवती किसी तरह से दोनों के चंगुल से बाहर निकली और महिला थाने पहुंची। जहां उसने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। महिला थाने में अनम और हामिद के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

महिला थाने में पीड़ित युवती ने दिए आवेदन में बहला-फुसलाकर मेरा धर्म परिवर्तन कराने, छेड़खानी करने, जातिसूचक गालियां देने का उल्लेख किया है। पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।  

पहली पढ़वाई नमाज फिर पहनाने लगे हिजाब

वेटनरी की शिक्षा पाने के लिए बालाघाट से भोपाल आई छात्रा को उसके एक साथी छात्रा ने अपने साथ उसे रहने को कहा। कुछ दिन तक तो सबकुछ सामान्य चलता रहा, इसके बाद छात्रा ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती पर नमाज पढ़ने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद उससे कहा जाता कि हिजाब भी पहने। इस तरह साथी छात्रा की वह बात मानने लगी। मगर मामला तब बढ़ा जब युवती ने साथी छात्रा ने इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। इसका जब उसने विरोध किया तो उस पर दबाव बनाया और बंधक बनाने तक की नौबत आई। मामले को लेकर युवती ने किसी तरह स्थानीय अभिभावक तक अपनी बात पहुंचाई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें