प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जारी किया सरकार के खिलाफ आरोप पत्र
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा किमध्य प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार और अत्याचार की हो गई है। सरकार ने सबको ठगा है। बुजुर्ग, किसान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी को ठगा है। उनकी नियत और नीति ठगने वाली है। मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा तैयार किए गए आरोप पत्र को जारी करते हुए यह बात कही है। कांग्रेस ने आज आरोप पत्र पार्टी एक जारी किया है। इसका दूसरा पार्ट विभागवार होगा जो बाद में जारी किया जाएगा। आरोप पत्र जारी करते हुए कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोई इन्वेस्टमेंट नहीं आ रहा है। बेरोजगारी समस्या है। आर्थिक स्थिति समस्या है। मध्य प्रदेश में पैसे दो काम लो चल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में जारी आरोप पत्र नए सिरे से डिफाइन किया गया है। हम 18 साल की भ्रष्ट शिवराज सरकार के खिलाफ ये आरोप पत्र लेकर आए हैं और इसमें शामिल एक एक आरोप तथ्यों पर आधारित है। एक एक तथ्य प्रमाण के बाद ही इसे दस्तावेज में शामिल किया गया है।
हर व्यक्ति गवाह बना है भ्रष्टाचार का
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। शिवराज सरकार में कोई भी काम पैसे के लेनदेन के बिना नहीं होता। मध्य प्रदेश की जनता को 50 प्रतिशत के इस कमीशन राज से मुक्ति दिलाना कांग्रेस पार्टी अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य समझती है। शिवराज सरकार के इन घोटालों को हमें ना सिर्फ जानना और समझना है, बल्कि ऐसी व्यवस्था मध्यप्रदेश में बनानी है, जिससे कि कमीशन और भ्रष्टाचार का यह गोरखधंधा हमेशा के लिए समाप्त हो जाए।
सरकार रहती तो कार्रवाई करते
भाजपा के बल्लभ भवन दलाली का अड्डा बनाने के आरोप पर कमलनाथ ने कहा कि बल्लभ भवन और मुख्यमंत्री निवास में कैमरे लगे हैं। मेरे 45 साल के जीवन में कोई आरोप नहीं लगा। यदि ऐसा था जो छानबीन करते। विधानसभा में मेरी तारीफ होती थी। जब मैं केंद्र में मंत्री था। सरकार में रहते हुए भाजपा सरकार के कार्यकाल पर कार्रवाई नहीं करने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मुझे घोटालों की जानकारी लगी थी, लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि मेरी सरकार चली जाएगी। सरकार रहती तो आगे कार्रवाई होती। अगले 4 महीने में और भी घोटाले सामने आएंगे। मैंने देश में मध्यप्रदेश की अच्छी इमेज बनाने के लिए काम किया है।
इन घोटालों का किया जिक्र
आरोप पत्र में जिन प्रमुख घोटालों का जिक्र किया गया है, उनमें 15 हजार करोड रुपए का पोषण आहार घोटाला, 12 हजार करोड रुपए का मिड-डे मील घोटाला, 9 हजार पांच सौ करोड रुपए का आंगनबाड़ी नल जल घोटाला, 6 सौ करोड रुपए का गणवेश घोटाला, 2 हजार करोड रुपए का सर्व शिक्षा अभियान घोटाला, 2 हजार करोड रुपए का व्यापम महा घोटाला, 2 हजार करोड रुपए का नर्सिंग घोटाला, 3 हजार करोड़ रुपए का कौशल घोटाला, 2 हजार पांच सौ करोड़ रुपए का पैरामेडिकल छात्रवृत्ति घोटाला, 94 हजार करोड़ का बिजली घोटाला, 10 हजार करोड़ का जल जीवन मिशन घोटाला और 50,000 करोड रुपए का चेक पोस्ट घोटाला शामिल है।
कांग्रेस ने जारी किया है झूठा पत्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के आरोप पत्र पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने भी ग्वालियर की सभा में कई आरोप भाजपा पर लगाए थे, लेकिन उनके पास कोई जानकारी नहीं थी। आज भी कांग्रेस ने झूठ पत्र जारी किया है। शर्मा ने 50 प्रतिशत कमीशन के वायरल पत्र जारी करने वाले ज्ञानेंद्र अवस्थी को लेकर कमलनाथ से सवाल किया कि आज तक आप जवाब नहीं दे पाए कि ज्ञानेंद्र अवस्थी कौन है। उन्होंने कहा कि आपने अपने आला कमान को झूठा साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस करप्शन की दुकान है। उन्होंने कहा कि 15 महीने की सरकार में 15 हजार करोड़ के घोटाले आपने किए। वेयरहाउस घोटाला, कृषि उपकरण घोटाला आपके पूर्व ओएसडी के दफ्तर में छापेमारी में करोड़ों रुपए मिले थे। शर्मा ने कहा कि आपकी सरकार में आपके मंत्री आरापे लगाते थे कि पैसा ऊपर तक जाता है। यह आरोप नहीं है बल्कि प्रमाणित है। आगस्ता वेस्टलैंड घोटाला आपके रिश्तेदार रतूल पूरी ने किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें