कमलनाथ ने किया हमला, कहा सौदागर हैं शिवराज
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज अपने चंबल अंचल के दौरे के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनदर्शन यात्रा नहीं, बल्कि जन सौदा यात्रा है। इस यात्रा के सौदागर खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह बात आज चंबल दौरे के दौरान मुरैना जिले की अंबाह तहसील में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जनदर्शन यात्रा निकाल रही है। भाजपा की यह जनदर्शन यात्रा नहीं है बल्कि जन सौदा यात्रा है। इस यात्रा के सौदागर खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। जो सरकार सौदे की राजनीति से बनी है, उनके दिल में उनके नजरिए में उनकी कार्यशैली में सिर्फ सौदा ही है। बिकाऊ लोगों ने सरकार बनाने के लिए स्वयं का सौदा किया। उन्होंनेक कहा कि आज मध्य प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है। प्रदेश की जनता को भाजपा की गुमराह करने वाली राजनीति से सावधान रहना होगा। इसके साथ ही कमलनाथ ने दावा किया है कि कोई नहीं रोक सकता है, अबकी बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, पांढुर्णा को जिला बनाने को लेकर कमलनाथ ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यह घोषणा 10 साल से कर रहे हैं। जब-जब चुनाव आते हैं पांढुर्णा और छिंदवाड़ा की जनता इनको नकारती है। प्रदेश और छिंदवाड़ा की जनता इनकी बातों और वादों की असलियत भली भांति पहचानती है।
घोटाला, भ्रष्टाचार बनी प्रदेश की पहचान
पूर्व मुख्यमंत्री नेक हा कि दुख की बात है कि आज मध्य प्रदेश की पहचान देश भर में घोटाला और भ्रष्टाचार से बन गई है। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की तस्वीर आज हम सबके सामने हैं। इनके साढे़ 18 वर्षों के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है। हमारा किसान, हमारा छोटा व्यापारी, हमारा बेरोजगार नौजवान। चौपट सरकार ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना कर रख दिया है। जहां चौपट कृषि व्यवस्था,चौपट कानून व्यवस्था, और चौपट शिक्षा व्यवस्था है।
जीतने वाले को बनाएंगे उम्मीदवार
अंबाह में मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीतने वाले को ही कांग्रेस उम्मीदवार बनाएगी। इसके लिए सर्वे किए जा रहे हैं। हर दिन उनसे दो हजार लोग मिल रहे हैं। ये लोग दावेदारी ही नहीं करते, बल्कि उम्मीदवारों के बारे में जानकारी भी देते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें