शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

मतलब की बात मिनटों में होती है, घंटों में नहीं : कमलनाथ

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इशारों ही इशारों में हमला बोला है। कमलनाथ ने गुरुवार को संसद में दिए भाषण पर तंज कसा है। कमलनाथ ने कहा कि ‘मतलब की बात मिनटों में होती है, घंटों में नहीं ‘जवाब’ और ‘जवाबदेही’ लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है, जनता पर अहसान नहीं’।

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि उनकी हजारों बातों में हर बात थी, सिवाय उसके जिसकी दरकार थी’ ‘मतलब की बात मिनटों में होती है, घंटों में नहीं३‘जवाब’ और ‘जवाबदेही’ लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है, जनता पर अहसान नहीं’। 

बता दें कि विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जो लोकसभा में गिर गया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव को अपने लिए शुभ बताया। उन्होंने शेर-ओ-शायरी से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और भारत गठबंधन को अहंकारी गठबंधन बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर वंशवादी और परिवारवादी होने का भी आरोप लगाया। करीब 1 घंटे बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

पैसा दो, काम लो के सिद्धांत पर चल रही सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, आदरणीय प्रियंका जी आपने मध्य प्रदेश में फैल रहे भ्रष्टाचार के दानव को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर स्पष्ट कर दिया है। अपने बताया कि मध्य प्रदेश की जनता किस तरह सत्ताधारी पार्टी की कमीशन और लूट का शिकार बन रही है। इसके आगे उन्होंने लिखा मध्यप्रदेश में गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर भगवान महाकाल के परिसर के निर्माण तक में 50 प्रतिशत से अधिक कमीशन का घोटाला किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में घोषणावीर नटवरलाल की सरकार है जो “पैसा दो, काम लो” के सिद्धांत पर चल रही है।  बता दें कि, प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक अखबार की तस्वीर सांझा कर लिखा था कि, मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है, कि प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें