दरअसल ग्वालियर, रीवा, सागर, निवाड़ी के बाद अब बुरहानपुर के समाजसेवी बालचंद्र शिंदे का वायरल पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल पत्र में इंदौर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से भाजपा नेता अर्चना चिटनीस की 50 प्रतिशत कमीशनखोरी की शिकायत। पत्र में कहा है कि सीएम मतलब मिस्टर फिफ्टी परसेंट। इस पत्र के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने 50 फीसदी कमीशन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, कमीशनखोरी के लिए सरकार घोषणाएं कर रही है। जनता को पता है कि मामा यह घोषणाएं उनके भविष्य के लिए नहीं, बल्कि अपने 50 प्रतिशत के कमीशन राज की जेबें भरने के लिए कर रहे हैं। आप जनता का विश्वास तो पहले ही खो चुके थे, अब उनकी निगाह से भी उतर रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में चुनाव के पहले कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने 50 फीसदी कमीशन वाले एक पत्र को लेकर ट्वीट किया था, इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव सहित पूरी कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई थी। ग्वालियर में जारी हुए पत्र में नाम और पता गलत होने पर भाजपा की ओर से कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद इस तरह के पत्र लगातार सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें