शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें हुई तेज
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राज्यपाल मंगूभाई पटेल के साथ हुई मुलाकात के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। माना जा रहा है कि चार नए मंत्रियों को गुरूवार को शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें दो के नाम तय माने जा रहे हैं, जबकि दो नामों पर करीब चार से अधिक दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है।
चुनाव के पहले शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। इसे लेकर मंगलवार की रात से अटकलें तेज हो गई है। माना जा रहा है कि भाजपा जातिगत और क्षेत्रों को संतुलित करते हुए विस्तार करने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों की माने तो विस्तार के लिए दो नामों महाकौशल से पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और विंध्य से पूर्व मंत्री राजेन्द्र ष्शुक्ल का नाम करीब-करीब तय माना जा रहा है। वहीं दो नामों पर पेंच फंसा हुआ है। इनके लिए करीब चार नामों को लेकर खींचतान चल रही है। इन नामों में प्रीतम लोधी, जालम सिंह पटेल, राहुल लोधी के अलावा सुलोचना रावत का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि सुलोचना रावत की तबीयत खराब होने के चलते उनके नाम की ज्यादा चर्चा नहीं है। मगर मुख्यमंत्री और संगठन इस बात पर चर्चा कर रहा है कि उपचुनाव के दौरान उन्हें कांग्रेस से भाजपा में लाते वक्त किए गए वादे को पूरा करना है, इसके लिए उन्हें मंत्रिपद दिया जाना चाहिए। वहीं प्रीतम लोधी, राहुल लोधी और जालम सिंह पटेल के नामों पर पेंच फंसा हुआ है। सूत्रों की माने तो उमा भारती की नाराजगी को दूर करने के लिए राहुल लोधी के नाम पर सहमति बनाई जा सकती है। वहीं जालम सिंह पटेल जो कि केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भाई हैं, उनके नाम पर कैलाश विजयवर्गीय की सहमति मिल सकती है। सूत्रों की माने तो विस्तार की अटकलों के साथ ही उमा भारती और कैलाश विजयवर्गीय भी भोपाल पहुंचे हैं।
बिसेन पहले से भोपाल में, शुक्ला पहुंचे भोपाल
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चली अटकलों के बीच गौरीशंकर बिसेन पहले से ही भोपाल में थे। आज उनके निवास पर कई लोगों ने पहुंचकर बधाई तक दे डाली। इस दौरान मीडिया में कुछ भी कहने से बचते रहे। भोपाल में रहने को लेकर बिसेन ने कहा कि जब भी मंत्रिमंडल विस्तार होता है, वरिश्ठ विधायकों और नेताओं को पहले से तय है कि उन्हें भोपाल में रहना है। मगर कोई सूचना मिलने की बात की पुश्टि उन्होंने नहीं की। इसी तरह शुक्ला भी कुछ बोलने से बचते रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें