24 सितंबर को प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व में निकालेंगे रैली
![]() |
| गुलजार सिंह मरकाम |
मध्यप्रदेश में चुनावी साल में एक बार फिर छोटे दल अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों का नेतृत्व करने वाले ये दल एकजुट होकर मैदान में उतरने की तैयारी कर चुके हैं। अपनी सरकार बनाओ, संविधान बचाओ मोर्चा के नाम से एकजुट हो रहे दल अब अपनी ताकत दिखाने के लिए राजधानी भोपाल में एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम 24 सितंबर को राजधानी के आंबेडकर मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रकाश आंबेडकर, पूर्व सांसद सरेनिया और पूर्व सांसद कंकर मुंजारे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मोर्चा के सह संयोजक गुलजार सिंह मरकाम ने बताया कि एनडीए(भाजपा) और इंडिया(कांग्रेस) की अंदरूनी सांठगांठ के छलावा को समझते हुए मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 23 के परिप्रेक्ष्य में भाजपा और कांग्रेस के विकल्प में “अपनी सरकार बनाओ संविधान बचाओ मोर्चा“ के तहत “तीसरे विकल्प“ की नींव हमने रखी है। तीसरे मोर्चा में बारह दल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सहित देश में संचालित मूलनिवासी नेतृत्व वाले पंजीकृत राजनीतिक दलों को एकजुटता का परिचय देते हुए इस बार मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे। प्रदेश में तीसरे मोर्चा की संभावनाएं खत्म न हों, इसके लिए हमने यह तीसरा मोर्चा बनाया है।
तीसरे मोर्च में ये दल हैं शामिल
तीसरे मोर्चा के घटक दलों में इंकलाब विकास दल, समता समाधान पार्टी, राश्टीय उदय पार्टी, भारतीय वीर दल, राष्ट्रीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, पिछड़ा समाज पार्टी यूनाईटेड, अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, एआईएमआईएम के अलावा राष्ट्रीय समानता दल, समता मूलक समाज पार्टी, क्रांति जनशक्ति पार्टी, आरक्षित समाज पार्टी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें