शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

ड्रोन और हाथी भी नहीं तलाश पाए मादा चीता निर्वा को

अब हेलीकाप्टर के सहारे ढूंढने की तैयारी 


भोपाल। कूनो नेशनल  पार्क में 19 जुलाई से लापता मादा चीता निर्वा की खोज की जा रही है, मगर अब तक उसका पता नहीं चला है। अब वन विभाग मादा चीता की खोज के लिए अब हेलीकाप्टर का सहारा लेगा। इसके पहले हाथी और ड्रोन की मदद से निर्वा को खोजने का प्रयास किया, मगर वन विभाग का अमला इसमें असफल रहा है।  

क्ूनो नेषनल पार्क में मादा चीता निर्वा 19 जुलाई से लापता है। इसकी खोज में वन विभाग का अमला जुटा है, मगर अब तक पता नहीं चला है कि वह कहां है। निर्वा का आईडी कॉलर खराब होने से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा  है कि मादा चीता निर्वा कूनो नेशनल पार्क के जंगल से बाहर निकल गई है। कूनो नेशनल पार्क का जमीनी अमला लगातार मादा चीता निर्वा को खोजने के लिए प्रयासरत है। यहां तक की मादा चीता को खोजने के लिए हाथी और ड्रोन का भी उपयोग किया गया, लेकिन कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन को सफलता नहीं मिल सकी है। अब वन विभाग का अमला हेलीकाप्टर  के सहारे निर्वा की खोज करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी तय नहीं हुआ है कि निर्वा की खोज हेलीकाप्टर से की जाए। प्रदेश के मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक असीम श्रीवास्तव का कहना है  कि उनकी ओर से हेलीकाप्टर का कोई प्रस्ताव नहीं है, पर चीता परियोजना संचालन समिति हेलीकॉप्टर से निर्वा को तलाश करने का निर्णय ले सकती है।

नौ चीतों की हो चुकी है मौत

कूनो नेषनल पार्क में अब तक नौ चीतों की मौत हो चुकी है। चीतों की मौत का सिलसिला 26 मार्च से षुरू हुआ।  26 मार्च को इन्फेक्शन की वजह से साशा की मौत हो गई थी। इसी तरह 23 अप्रैल को नर चीता उदय की हार्ट अटैक से जान चली गई थी। 9 मई को मादा चीता दक्षा की मीटिंग के दौरान मौत हुई। 23 मई को ज्वाला के एक शाव की मौत। 25 मई को ज्वाला के दो शावकों की मौत। 11 जुलाई को नर चीता तेजस की मौत। 14 जुलाई को सूरज की मौत के बाद धात्री भी मृत अवस्था में पाई गई। वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में 14 चीते हैं, जो पूरी तरह से स्वस्थ है। यह सभी चीते बाड़े में है। इन चीतों में 7 नर, 6 मादा और 1 शावक शामिल हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें