मंगलवार, 2 जुलाई 2019

भाजपा विधायक को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई सुरक्षा


मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंज बासौदा से भाजपा विधायक लीना जैन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने एक पत्र लिखकर उनके अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह को भी बम से उड़ाने का जिक्र किया है. इसके अलावा गंज बासौदा पुलिस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और जनचिकित्सालय भी उड़ाने की धमकी दी है. विधायक को मिले इस पत्र के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है.
दरअसल, सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र के बाद विधायक लीना के कार्यालय में हंगामा मच गया. लीना जैन के निजी सचिव को यह पत्र प्राप्त हुआ. उन्होंने जब पत्र को खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए. पत्र में विधायक समेत देश के गृह मंत्री को भी बम से उड़ाने की बात लिखी गई है. पत्र हिंदी में लिखा गया है, जिसके बाद विधायक जैन के निज सचिव ने इस मामले की जानकारी पुलिस थाने में दी. उन्होंने लिखा है कि विधायक दौरे पर थी, इसलिए उन्होंंने यह पत्र प्राप्त किया है, जिसमें विधायक और अन्यों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में इसकी शिकायत को इस मामले की शिकायत की. पुलिस ने विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी है. साथ ही बम स्कवाड दस्ते को भी अलर्ट कर दिया है. पुलिस का कहना है कि विधायक के अलावा पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें