मोदी सरकार के खिलाफ भ्रम फैलाने की कोशिश रही असफल
प्रधानमंत्री की सरकार ने कई कठोर निर्णय लिए, जिनके खिलाफ लाबिंग भी हुई और भ्रम फैलाने की कोशिश भी हुई. जीएसटी बिल को पास कराने में कांग्रेस हमारे साथ थी, फिर भी उनके अध्यक्ष ने इसे गब्बरसिंह टैक्स कहा. उन्हें लगा कि वे दोष मोदी पर मढ़ने में सफल हो जाएंगे. लेकिन देश की जनता से चुनाव में यह साबित कर दिया कि अब झूठ और भ्रम फैलाने वाली राजनीति नहीं चलेगी. अगर चलेगी तो भ्रष्टाचार खत्म करने वाली, राष्ट्रवाद वाली और भारतमाता को परमवैभव पर पहुंचाने वाली राजनीति चलेगी.
यह बात केंद्रीय मंत्री एवं मुरैना से सांसद नरेंद्रसिंह तोमर ने ग्वालियर में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में कही. केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि चुनाव के दौरान कई तरह के पूर्वानुमान, आंकड़े आ रहे थे, लेकिन पूर्वानुमान बताने वाले किसी विशेषज्ञ को भी यह पता नहीं था कि भाजपा के कार्यकर्ता ने क्या संकल्प कर रखा है. हमारे कार्यकर्ताओं ने मोदी के नेतृत्व और अमित शाह की अगुवाई में 300 पार का संकल्प कर रखा था. और भाजपा का कार्यकर्ता संकल्प कर लेता है, तो उससे पीछे नहीं हटता.
तोमर ने कहा कि आजादी के बाद 65 वर्षों में ग्वालियर तक सिर्फ एक ही हवाई जहाज आता रहा, वह भी सप्ताह में तीन दिन. लेकिन भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने अपने पांच सालों के कार्यकाल में ग्वालियर को 4 हवाई जहाज दिये. आप अगर विचार करेंगे, तो ग्वालियर में, मध्यप्रदेश में और पूरे देश में फर्क दिखेगा. यह स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा की सरकारों ने क्या काम किया है. केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि एक समय था जब अमेरिका नरेंद्र मोदी को वीजा देने को तैयार नहीं था, लेकिन अब हिन्दुस्तान की वो ताकत है कि हमारे प्रधानमंत्री जब अमेरिका जाते हैं, तो वहां के राष्ट्रपति रेड कारपेट बिछाकर उनका स्वागत करते हैं. पहले आतंकवादी घटनाएं होती थीं, तो पाकिस्तान के साथ आरोप-प्रत्यारोप होते थे. इसमें दुनिया के कई देश पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आते थे. लेकिन अब पुलवामा हमले के बाद जब भारत ने एयर स्ट्राइक की, तो दुनिया का कोई भी देश पाकिस्तान के साथ खड़ा नहीं था. मोदी जी की सरकार ने दुनिया में देश की ताकत बढ़ाई है.
जवाबदारियों की चुनौती हमें स्वीकार करना है
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत की जनता ने सकारात्मक वोट दिया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है. जनता से पहले से अधिक वोट दिया है और विशेषकर महिलाओं के अधिकांश वोट भाजपा को ही मिले हैं. जनता ने हमें 303 सीटें, लेकिन इतनी बड़ी जीत सिर्फ खुशी का विषय नहीं है. जनता का यह अपार समर्थन अपार जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है. जवाबदारियों की इस चुनौती को हमें स्वीकार करना है तथा जनता के सहयोग से उन जवाबदारियों को पूरा करना है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें