मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी विधायक आकाश विजयवर्गीय के बहाने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने के बाद भी उन्हें नहीं लगता कि शाह अपने मित्र कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का कोई नुकसान होने देंगे.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा-मोदी ने कल मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में आकाश के इस बयान के खिलाफ नाराजगी प्रकट की और आकाश के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये. यही नहीं उन भाजपा के कार्यकतार्ओं के खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिन्होंने जेल से छूटने के बाद उसका स्वागत किया और हर्ष फायरिंग की.
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो मोदी को बधाई दी जानी चाहिए, लेकिन यदि नहीं होता तो साबित होगा कि प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में बहुत अंतर है. उन्होंन कहा कि उन्हें नहीं लगता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शाह अपने प्रिय मित्र कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का कोई नुकसान होने देंगे. सिंह ने आकाश विजयवर्गीय पर भी ट्वीट के जरिए तंज किया. उन्होंने लिखा कि आकाश विजयवर्गीय 'हमें भाजपा में सिखाया जाता है कि पहले आवेदन, फिर निवेदन और फिर दनादन.' क्या इससे स्पष्ट नहीं होता कि भाजपा को ना नियम पर, ना कानून पर, ना संविधान पर विश्वास है?

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें