अश्लील वीडियो मामले में फंसे एसीएस स्तर के अधिकारी को मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर हुई जांच के बाद विभाग से हटा दिया गया.
सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ एसीएस पी.सी.मीना का एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था. इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ तक शिकायत पहुंचे थी. इसके बाद उन्होंने इसकी जांच के निर्देश दिए थे. मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती ने इसकी पड़ताल कराई और अधिाकरी को सामान्य प्रशासन विभाग से हटा दिया गया. मीना के स्थान पर सामान्य प्रशासन विभाग का प्रभार कृषि उत्पादन आयुक्त प्रभांशु कमल को सौंपा गया है. मीना को संचालक आदिम जाति अनुसंधान संस्थान का संचालक बनाया गया है. यह पहला मौका है जब वायरल वीडियो की वजह से किसी एसीएस स्तर के अधिकारी के खिलाफ सरकार ने कड़ा कदम उठाया है.
सूत्रों के मुताबिक 1984 बैच के आईएएस अफसर अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन पीसी मीना ने तबादला होने के पहले सोमवार को अचानक अपनी छुट्टी की अवधि तीन अगस्त तक के लिए बढ़ाने का आवेदन दे दिया था. माना जा रहा था कि उन्हें फोर्स लीव पर भेजा गया है लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ के सख्त रुख के चलते देर शाम मीना को सामान्य प्रशासन विभाग से उनकी छुट्टी करने का आदेश जारी हो गया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें