बुधवार, 17 जुलाई 2019

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा वरुण के हत्यारों को जल्द मिलेगी सजा



राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चिचली गांव में मासूम वरुण की अपहरण के बाद हत्या के मामले में आज बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गांव पहुंचकर वरुण के परिजनों से मुलाकात की और ढाढस बंधाया. सिंह ने आश्वस्त किया कि वरुण के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलवाया जाएगा.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंंह आज सुबह चिचली गांव पहुंचे. उन्होंने वहां पर अपहरण के बाद मासूम के हत्या मामले में मासूम वरुण के परिजनों और ग्रामीणों से मुलाकात की. मुलाकात के बाद परिजनों ने उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया. सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों को ढाढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि वरुण के हत्यारों को सजा मिलेगी और यह मामला फास्ट ट्रेक अदालत में चलवाया जाएगा, ताकि जल्द ही सजा सुनाई जा सके. 
यहां उल्लेखीय है कि दो दिन पहले बैरागढ़ चिचली गांव में घर के सामने से रहस्यमयी ढंग से गायब हुए साढ़े तीन साल के मासूम वरुण की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. इस घटना को पड़ोस की एक महिला ने अकेले ही अंजाम दिया. हालांकि उसके सोलह वर्षीय नाबालिग बेटे को हत्या का पता चल गया था, लेकिन वह चुप रहा. महिला ने स्वीकार किया कि अपहरण के बाद मासूम को खाने के साथ चींटी मार दवा देकर मार दिया, फिर शव को चार फीट की टंकी में गेहूं के बीच दबा दिया. दो दिन बाद शव को खाली मकान में जला दिया. पुलिस महानिदेश वीके सिंह मौके पर पहुंचे और इसके एक घंटे बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.
इस तरह पकड़ाई सुनीता
 पुलिस ने जहां से शव बरामद किया, वहां आसपास गेहूं बिखरा हुआ था और बच्चे के शरीर पर भी गेहूं के दाने चिपके हुए थे. गेहूं के दानों के आधार पर ही पुलिस सुनीता के घर तक पहुंची. वहां गेहूं सूखते मिले तो शक यकीन में बदल गया. सुनीता के घर व उसके कपड़ों से दुर्गंध आ रही थी. पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि बदबू टायलेट की है, फिर बोली कि सुबह चूहा मर गया था, लेकिन पुलिस ने जब गेहूं की टंकी खोली तो उसमें से शव सड़ने की दुर्गंध आ रही थी. एफएसएल टीम ने घर का परीक्षण किया, जिसमें बच्चे का शव उसके घर में ही छिपाकर रखे जाने की पुष्टि हो गई.
बदला लेने की नियत से की हत्या
 वरुण की हत्या बदला लेने की नियत से की गई थी. मासूम की हत्या के पीछे काफी चौंकाने वाली वजह सामने आई है. दरअसल बीते एक माह पहले 16 जून को आरोपी आरती सोलंकी के घर चोरी हुई थी. इस चोरी का आरोपी महिला को वरुण के घर वालों पर शक था . इस शक के चलते बदला लेने की नीयत से आरोपी आरती सोलंकी ने वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें