
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रशासनिक अधिकारियों को प्रदेश भर में कावड़ यात्रियों की संपूर्ण सुरक्षा के इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए. इस बार प्रदेश में कांवड़ यात्राएं सावन माह शुरु होते ही शुरु हो जाती हैं.
सावन मास आते ही कावड़ यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है. ढ़ोल-ढ़माकों और धर्म ध्वजा लहराते हुए कांवड़िए नाचते-गाते हुए निकलते हैं, तो माहौल शिवमय हो जाता है. हजारों की संख्या में कावड़ियों क्षिप्रा, नर्मदा का जल लेकर पैदल यात्रा पर निकलते है. सावन शुरू होते ही पूरे प्रदेश में भोले के भक्त कांवड़ यात्रा पर निकल पड़ेंगे. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि सावन माह में हमारी धार्मिक कांवड़ यात्रा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से निकलती है. इसको लेकर पूरे प्रदेश में प्रशासन को निर्देश कि कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के संपूर्ण इंतजाम करने से लेकर इसके लिए पूरे प्रदेश में व्यापक इंतजाम किए जाएं.
उन्होंने लिखा पुलिस को निर्देश हैं कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाए. जहां से भी कांवड़ यात्रा गुजरे वहां सभी तरह के इंतजाम किए जाएं. यात्रा मार्ग पर दिन के समय भारी वाहनों को प्रवेश ना दिया जाए. यात्रा मार्ग पर दिन के समय भारवाहक वाहनो के प्रवेश प्रतिबंधित व अन्य सारे आवश्यक इंतजाम किए जाएं , जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ,परेशानी ना हो.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें