मंगलवार, 9 जुलाई 2019

मार्च में बंद कर दी राज्य बीमारी सहायता योजना


प्रदेश सरकार ने राज्य बीमारी सहायता योजना बंद कर दी है. इसके लिए 31 मार्च  को आदेश जारी किया जा चुका है. अब किसी को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा. इस दौरान भाजपा विधायकों ने हंगामा भी किया.
 यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने विधानसभा में दी.  आयुष्मान भारत के संबंध में भाजपा के कुंवर कोठार सिंह के प्रश्न में पूरक प्रश्न करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने स्वास्थ्य मंत्री से पूछा था कि राज्य बीमारी सहायता योजना चालू है या बंद हो गई. पहले तो स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चालू है, कोई योजना बंद नहीं की गई है. इस पर नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा के कई सदस्य सहमत नहीं हुए. बाद में अधिकारियों द्वारा जानकारी देने पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह योजना 31 मार्च को बंद कर दी गई है.  भाजपा के सदस्यों ने प्रदेश के बड़े अस्पतालों पर आयुष्मान योजना का लाभ न देने का आरोप लगाया. कोठार ने सीहोर के एक मरीज का मामला उठाते हुए कहा कि राजधानी के एक निजी अस्पताल ने योजना का कार्ड होने के बाद भी मरीज से नकद राशि जमा कराई,  बाद में उसे राशि लौटाई भी नहीं. इस दौरान भाजपा विधायकों ने हंगामा भी किया. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें