शुक्रवार, 12 जुलाई 2019

विधायकों को खिलाने-पिलाने का किया जा रहा काम

 मुख्यमंत्री के पलटवार पर नेता प्रतिपक्ष ने दी सफाई

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव की टिप्पणी पर कांग्रेस विधायक नाराज हो गए और उन्होंने टिप्पणी को विधायकों का अपमान बताया. इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर पलटवार भी किया. बाद में नेता प्रतिपक्ष को अपनी टिप्पणी पर सफाई भी देनी पड़ी.
दरअसल राज्य विधानसभा में बजट पर चल रही चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव जब अपनी बात कह रहे थे, तभी उन्होंने यह टिप्पणी कर दी कि विधायकों को खिलाने-पिलाने का काम किया जा रहा है. सभी विधायकों को कैबिनेट मंत्री बना दिया गया.  विधायकों को खिलाने-पिलाने की जिम्मेदारी मंत्रियों को दी गई है. नेता प्रतिपक्ष के इतना कहते ही सत्ता पक्ष के विधायक नाराज हो गए और अपने-अपने स्थानों पर खड़ा होकर नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी का विरोध ेकरने लगे. इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ. विधायकों ने इसे अपना अपमान बताया. तभी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भार्गव पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि खिलाने-पिलाने की परंपरा भाजपा की है, आप इस परंपरा से अच्छी तरह से वाकिफ हैं. उन्होंने कहा कि मेरे सभी मंत्री कैबिनेट मंत्री बनने के लायक है, इसलिए उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया. उन्होंने कहा कि हां कुछ मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि विधायकों को परेशानी न हो.बाद में नेता प्रतिपक्ष ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी और कहा कि मेरा मतलब यह नहीं था. उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला गया. खिलाने-पिलाने का मतलब केयर टेकर से था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें