मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दंपत्ति को एक ट्रक चालक ने पहले तो लिफ्ट देकर ट्रक में बैठाया और बाद में पति को बंधक बनाकर अपने साथियों के साथ महिला से गैंगरेप किया. महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
राजधानी के खजूरी थाना क्षेत्र में रात करीब 8 बजे यह घटना घटी. पुलिस के अनुसार एक श्रमिक दंपत्ति कोलूखेड़ी से बैरागढ़ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी गैस सिलेंडर से भरा ट्रक वहां से गुजरा. ट्रक चालक को हाथ देकर महिला के पति ने रुकवाया और बैठने की बात कही. इस पर चालक मान गया और दंपत्ति को ट्रक में बैठा लिया. कुछ देर जाकर ट्रक चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी. इस दौरान पति ने इसका विरोध किया तो चालक के दो साथियों ने पति के साथ मारपीट शुरु कर दी. बाद में उसे ट्रक से नीचे उतार दिया और चलते ट्रक में तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ बलात्कार किया. बाद में सुबह महिला को आरोपियों ने बैरागढ़ में उतार दिया और भाग गए.
महिला के घर पहुंचने के बाद पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस को सारी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने गैंगरेप, बंधक बनाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. आरोपियों ेसे पूछताछ की जा रही है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें