मंगलवार, 1 अगस्त 2023

कांग्रेस की चुनाव समिति और प्रचार समिति का गठन


भोपाल। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के चलते कांग्रेस ने इलेक्शन कैंपेन कमेटी (चुनाव प्रचार अभियान समिति) और चुनाव समिति का गठन कर दिया है। चुनाव समिति का अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को बनाया गया है।

प्रदेश चुनाव समिति अध्यक्ष कमलनाथ, डॉ. गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, तरुण भनोत, ओमकार सिंह मरकाम, सुखदेव पांसे,  बाला बच्चन, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, आरिफ मसूद समेत सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के स्टेट हेड को शामिल किया गया है। चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष आदिवासी नेता और विधायक कांतिलाल भूरिया को बनाया गया है। समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल और विवेक तन्खा को भी शामिल किया गया है। आदिवासी मतदाता को साधने की कोशिश की जा रही है। 

नियुक्त किए लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक

लोकसभा क्षेत्रवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। भोपाल  लोकसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर रकीब उद्दीन खान बनाए गए हैं। रकीब असम से कांग्रेस के विधायक हैं और उज्जैन की कांग्रेस नेत्री नूरी खान के वे पति हैं। वहीं इंदौर से मोहन जोशी, ग्वालियर से प्रकाश जोशी, जबलपुर से परेश धनानी और उज्जैन से चक्रवर्ती शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बालाघाट से नरेश कुमार, बैतूल से वसंत पुर्के, भिंड से प्रदीप तामता, छिंदवाड़ा से अनीस अहमद, दमोह से कमलकांत शर्मा, देवास से कीर्ति पटेल, धार से तुशार चौधरी, गुना से दिनेश ठाकुर, होशंगाबाद से बिमल शाह, खजुराहो से व्रिजीभाई थु्म्मर, खंडवा से पुंजाभाई वंश, खरगोन से आनंद चौधरी, मंडला से नारानभाई रथवा, मंदसौर से अल्काबेन क्षत्रिय, मुरैना से अनिल भारद्वाज, राजगढ़ से गुलाब सिंह, रतलाम से प्रभाबेन तवियद, रीवा से इंद्रजीत सिंह सिन्हा, सागर से राजेंद्र ठाकुर, सतना से ललित कगत्रा, शहडोल पूनाभाई गमित, सीधी से कुमार आशीष, टीकमगढ़ से राजेंद्र सिंह परमार और विदिशा के लिए राजेश शर्मा को ऑब्जर्वर बनाया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें