वोटिंग के 16 दिन बाद मिलेगा परिणाम
भोपाल। प्रदेष में विधानसभा चुनाव में 20 साल बाद पहली बार ऐसा हो रहा है, जब मतदाता और राजनीतिक दलों को मतगणना के 16 दिन पर परिणाम मिलेगा। प्रदेष में इस बार एक ही फेस में चुनाव कराए गए, मगर मगर मतगणना को लेकर लंबे समय तक इंतजार करना प्रत्याषियों को बैचेनी बढ़ाने वाला साबित होगा।प्रदेष में विधानसभा चुनाव को लेकर 17 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना 3 दिसंबर को होगी। इस बार मतगणना के 16 दिन के बाद परिणाम प्रत्याषियों और राजनीतिक दलों को मिलेगा। इस बीच पूरा समय बढ़े प्रतिषत को लेकर ये उलझते नजर आएंगे। मतगणना के लिए 16 दिन तक इंतजार करना चुनाव आयोग और प्रषासन के लिए भी चुनौती वाला साबित होगा। इन्हें भी कठिन जिम्मेदारी उठाने का काम करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि 20 साल में यह पहली बार ऐसा हुआ है जब मतगणना के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 2003 में हुए चुनाव में मतदान के तीन दिन बाद मतगणना कराई गई थी। इस साल 1 दिसंबर को मतदान हुआ था, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को कराई गई थी। इसी तरह 2008 के चुनाव में मतगणना के 11 दिन बाद परिणाम सामने आए थे। वहीं 2013 के चुनाव में 13 दिन बाद मतगणना हुई थी। वहीं पिछले चुनाव यानी 2018 में मतदान के 12 दिन बाद मतगणना कराई गई थी। जबकि इस बार मतदान 17 नवंबर को हुआ है, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। इस तरह इस बार मतदान और मतगणना के बीच पूरे 16 दिन का अंतर है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें