गुरुवार, 2 नवंबर 2023

मोदी, शाह की ग्वालियर-चंबल में बढ़ेगी सक्रियता

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री अमित ष्शाह एक बार फिर प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में सक्रियता दिखाएंगे। वे इस अंचल के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं कर पूरे अंचल को साधने का प्रयास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्री अमित
ष्शाह का ग्वालियर-चंबल अंचल को लेकर पहले से ही सक्रियता दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री खुद इस अंचल में पहले आ चुके हैं। वहीं अमित ष्शाह ने हाल ही में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक कर अंचल में भाजपा की स्थिति को लेकर समीक्षा की थी।  इसके बाद एक बार फिर से इन नेताओं की इस अंचल में सक्रियता नजर आने वाली है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 4 नवंबर को एक बार फिर ग्वालियर के दौरे पर आ सकते हैं। वहीं, 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर आने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह 4 नवंबर को ग्वालियर से पोहरी और करेरा क्षेत्र में जाएंगे, उसके बाद लौटकर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में इंटक मैदान पर आमसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद अंचल के चुनिंदा नेताओं से बात करेंगे और रात्रि विश्राम भी ग्वालियर में ही करेंगे।
इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं। संभावित रूप से 8 नवंबर को मोदी ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर आएंगे। वे चंबल क्षेत्र में आम सभा को  संबोधित करेंगे। फिलहाल आम सभा का स्थान तय नहीं हो पाया है। मुरैना क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी की सभा हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें