मंगलवार, 21 नवंबर 2023

खूंखार सिरियल किलर पर बनेगी फिल्म

33 ट्रक ड्राइवर-क्लीनर की हत्या का आरोपी बंद है जेल में 

आदेश खामरा

भोपाल। बालीवुड ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सेंटल जेल में बंद हत्या के आरोपी दो कैदियों पर फिल्म बनाने का फैसला लिया है। इस संबंध में जेल अधीक्षक से फिल्म निदेशक अन्नू कपूर ने चर्चा की है। बताया जाता है कि कपूर इन कैदियों को लेकर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सेंटल जेल में दो ऐसे कैदी बंद हैं, जिनमें से एक ने 33 ट्रक ड्राइवर-क्लीनर और दूसरे ने दो लोगों की हत्या की है। इन कैदियों को आजीवन कारावास की सजा अदालत ने सुनाई है। इसके बाद से भोपाल सेंट्रल जेल में खूंखार सीरियल किलर कहे जानें वाले 2 कैदी आदेश खामरा और सरमन शिवहरे, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं अब उन पर एक मूवी बनाई जाएगी। इनमें से आदेश खामरा ने 33 टक ड्राइवर-क्लीनर दूसरे सरमन शिवहरे ने 21 की हत्याएं की हैं। वहीं दोनों की कहानी ऐसी थी कि गिरफ्तार करने वाले अफसरों को भी यकीन नहीं हुआ था। इन दोनों कैदियों को लेकर  कुछ समय पहले भोपाल पहुंचे फिल्म डायरेक्टर अन्नू कपूर ने फिल्म बनाने को लेकर जेल के आला अफसरों से मुलाकात की है। 

सीरियल किलर आदेश खामरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के निकट औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में आकर कपड़े सीलने के लिए दर्जी का काम शुरू किया। बाद में उसने भी लखपति बनने के लिए एक गैंग तैयार की। वह अपने गैंग के साथ मिलकर ट्रकों में लूट की घटना को अंजाम देता था। इसकी गैंग के द्वारा एक जगह से दूसरी जगह ले जाते समय ट्रकों को निशाना बनाया जाता था।

दरअसल साल  2015 के आसपास पूरे देश में ट्रक ड्राइवरों की मौत की खबरे आने लगी थी। अलग-अलग राज्यों में रात में हाइवे में ट्रक चलाने वाले ड्राइवरों के कत्ल हो रहे थे। ये सारी घटनाएं देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहीं थी, इसलिए पहले तो किसी को कुछ भी समझ नहीं आया, लेकिन जब एक ही अंदाज में एक ही पेशे के कई लोग मारे जाने लगे तो पुलिस ने इन मर्डर मिस्ट्रीज को जोड़ना शुरू किया। उस दौरान मर्डर की जितनी भी वारदातें हुई उन सभी वारदातों में कत्ल का तरीका एक ही था। आदेश और उसकी गैंग के सदस्य इतने खूंखार थे कि हत्या के बाद ड्राइवर की लाश भी दूसरे राज्यों में फेंकते थे, जिसकी वजह से लाश को पहचानना मुश्किल हो जाता था। ज्यादातर लाशें नदीं या फिर नहर में डाली गई थी ताकि मछलियां लाश खा ले और शिनाख्त न हो पाएं। 

जहरीली दवा खिलाकर करता था हत्या

2007 से ट्रक ड्राइवरों की हत्या करने में सक्रिय हुआ आदेश खामरा ट्रक ड्राइवर को जहरीली दवा देकर मारता था। जयकरण इसकी गैंग का सबसे अहम सदस्य था, जिसका काम था ट्रक ड्राइवर्स को अपने झांसे में लेना। ये लोग पहले ट्रक ड्राइवर से दोस्ती करते और फिर उनके ट्रक में बैठ जाते। उसके बाद आदेश खामरा ड्राइवर जहरीली दवाई मार डालता। खास बात ये थी कि ये सारे ही ट्रक ड्राइवर हाइवे पर ट्रक चलाने वाले होते थे जो अपने व्यापारी का माल इधर से उधर ले जाते थे। उस दौर में हाइवे में कही सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते थे, इसलिए कत्ल को लेकर कोई सुराग नहीं मिल पाते थे। 

अमीर बनने के लिए कर दी 21 हत्याएं

सरमन शिवहरे

सरमन शिवहरे मध्यप्रदेश की हीरा नगरी पन्ना जिले का रहने वाला है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उसे पैसे कमाने की धुन ऐसी सवार हुई कि एक-एक कर उसने जल्द लखपति बनने के चलते 21 हत्याएं कर डाली और सीरियल किलर के रूप में ख्याति अर्जित की। सरमन ने पन्ना जिले में एक हत्या कर पांच लाख रूपए लूटे थे। इस घटना में वह पकड़ा नहीं गया। इसके बाद उसका हौंसला बढ़ता गया और वह अपराध की दुनिया में आगे बढ़ता गया। एक-एक कर उसे पैसों के लिए 21 हत्याएं कर डाली। खतरनाक सिरीयल कीलर सरमन मध्यप्रदेश के सतना में एक ज्वैलर्स के घर डकैती डालने के मामले में पकड़ा। सतना में उसने प्रीति ज्वैलर्स के मालिक रामदत्त सोनी और उनकी पत्नी शोभा को गोली मार दी। इसमें शोभा की मौके पर ही मौत हो गई और फिर इसके बाद लूटपाट शुरू की। लेकिन तभी भीड़ ने इसे दबोच लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सरमन ने सिर्फ पन्ना, सतना ही नहीं, बल्कि इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे ष्शहरों में भी हत्याएं की थी। हैरानी की बात यह है कि सरमन किसी इलाके में लूटपाट के मकसद से पहुंचता था, लेकिन उसका ध्यान पहले हत्या की तरफ होता था और उसके बाद ही लूटपाट को अंजाम देता था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें