गुरुवार, 9 नवंबर 2023

बीमारू से बेमिसाल बन गया मध्यप्रदेश : निर्मला सीतारमन


भोपाल। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  कहा कि मध्यप्रदेश आज बीमारू से बेमिसाल राज्य बन गया है, एमपी का प्रोग्रेस और देश में एमपी का योगदान स्पष्ट तौर पर दिखता है, एमपी में चहुमुखी विकास हुआ है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने यह बात आज राजधानी भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार में 2004 से 2014 तक मध्यप्रदेश को 2.28 लाख करोड़ मिला था। जबकि मोदी सरकार में 2014 से 2024 तक एमपी को 5 लाख करोड़ मिला है। यूपीए में 7907 करोड़ ग्रांट मिला था, मोदी सरकार में 2.57 लाख करोड़ का अनरेफंडेबल ग्रांट भी मिल रहा है। एमपी को केंद्र से 15518 करोड़ रुपया 50 साल के लिए बिना ब्याज के मिला है। 2002 में एमपी की कृषि ग्रोथ 2 परसेंट थी जो आज 18 प्रतिशत हो चुकी है। कमलनाथ के बेटियों की सुरक्षा के सवाल पर सीतारमन ने पलटवार करते हुए कहा कि 1984 में सिक्खों की महिलाओं की पुकार सुन लें। जो सिक्खों का नरसंहार हुआ उनकी महिलाओं की चीख पुकार सुन लें। वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो राज्य अपने हाईकमान के एटीएम बन जाते हैं, उनकी दुर्गती होती है। 

नीतीश के बयान की निंदा

वही सीतारमण ने नीतीश के बयान को शर्मनाक बताया और कहा ये दुख का विषय है। विपक्ष के एक भी नेता ने स्पष्ट बयान नहीं दिया। क्या विपक्ष के इंडिया एलाइंस को नीतीश के बयान की कठोर निंदा नहीं करना चाहिए थी, लेकिन एक भी बयान नहीं आया। सिर्फ लीपापोती की गई। महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया केवल वोट बैंक माना।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें