आरोप लगाने के पहले विचार करें, आपका शीर्ष नेतृत्व जमानत पर घूम रहा
भोपाल। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल वीडियो को लेकर कहा कि जब इस वीडियो की पुश्टि नहीं हुई तो आरोप किस बात का लगाया जा रहा है। कांग्रेस चुनाव हार रही है, इसका आभास उन्हें हो गया है। इसके चलते वे इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगाने से पहले कांग्रेस विचार कर लें कि आपका शीर्ष नेतृत्व जमानत पर बाहर घूम रहा है। गोबर घोटाला किसका है।
भाजपा मीडिया सेंटर में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ओछी राजनीति करती रही है। हम पहले भी कहते रहे हैं कि कांग्रेस सिर्फ आरोप लगाने की राजनीति करती है। उन्हें आभास हो गया है कि वे चुनाव हारने वाले हैं, इसलिए अनर्गल प्रलाप करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के बेटे के नाम पर ओछी राजनीति की है। भाजपा ने जब आरोप लगाएं वो तथ्य परख थे, जोर से बोलने से कोई बात सच नहीं होती। 100 करोड़ कृषि यंत्र खरीदी घोटाला कमलनाथ सरकार में हुआ। सिंचाई घोटाला, सिंचाई कॉम्प्लेक्स घोटाला, आइफा घोटाला, छात्रवृत्ति घोटाला, वेयर हाउस खरीदी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला ये सब कमलनाथ सरकार से जुड़े हुए है।
उन्होंने कहा कि वीडियो की जब पुष्टि नहीं करते तो आरोप किस बात का ? पुलिस को आवेदन दिया है कि फर्जी वीडियो को डिलीट कराएं। इससे देवेंद्र सिंह तोमर भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के महादेव एप मुद्दे पर कहा कि मामले को दबाने के लिए राजनीति की गई है। आरोप लगाने से पहले कांग्रेस विचार कर लें कि आपका शीर्ष नेतृत्व जमानत पर बाहर घूम रहा है। गोबर घोटाला किसका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें