केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों व राज्य पुलिस अधिकारी भी किए जाएंगे तैनात
भोपाल। प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा और ष्शांतिपूर्ण मतदान के लिए केन्द्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों व राज्य पुलिस अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे। अब तक केंद्र और राज्य की विभिन्न सरकारी संस्थाओं द्वारा अब तक करीब 330 करोड़ रुपए की जप्ती की जा चुकी है।
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस की मदद ली जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मीडिया से चर्चा में बताया है कि प्रदेश में 64523 मतदान केंद्र और 103 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 64523 मतदान केंद्र में से करीब17 हजार संवेदनशील मतदान केंद्र हैं जहां केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान व राज्य पुलिस के अधिकारी तैनात किए जाएंगे। राजन ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक केंद्र और राज्य की विभिन्न सरकारी संस्थाओं द्वारा अब तक करीब 330 करोड़ रुपए की जप्ती की जा चुकी है। इसमें नकद राशि के साथ शराब, आभूषण और मादक पदार्थ आदि शामिल है। इसी तरह आचार संहिता लागू होने के बाद आचार संहिता उल्लंघन व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत करीब एक हजार एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि होटल, धर्मशाला गाड़ी पर चेकिंग बढ़ा दी जाती है। तमाम तरह की जो कार्रवाई की जाती है, चुनाव से पहले वह की जाएगी। चुनाव आयोग के द्वारा 2018 के चुनाव में टोटल 72 करोड़ के आसपास जब्ती की गई थी। अभी तक हमने 330 करोड़ (नगद 38 करोड़, शराब 61 करोड़, सोना चांदी 92 करोड़, एनडीपीएस 17, सामान 121 करोड़) की जब्ती की है। जिसमें नगद, सोना, चांदी शराब, ड्रग भी है अन्य चीज हैं।
डीप फेक एआई द्वारा भी किया जा रहा चुनाव प्रभावित
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि डीप फेक एआई के द्वारा भी क्या चुनाव प्रभावित किया जा रहा है। इस तरीके की शिकायत आई है क्या? जी इस तरह की शिकायतें आई थी और आती भी हैं। जिसमें चेहरा किसी का होता है आवाज किसी और की होती है। कई बार आवाज कभी की होती है चेहरा कभी का होता है। अलग-अलग घटनाओं को जोडक़र के तीसरी घटना बनाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जो शिकायत मिलती है उसमें हम साइबर पुलिस को प्रकरण देते हैं वह जांच कराते हैं। अनुपम राजन ने कहा कि जांच के बाद यदि पता चलता है, यह फेक है। इसमें कोई तथ्य नहीं है तो हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हम रिक्वेस्ट करते हैं इसे हटा ले। इस तरीके की शिकायत है तो आई है लेकिन किसी का नाम बता पाना अभी संभव नहीं है।
चार ग्रुप में बांटे मतदान केन्द्र
निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया के लिए प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों और मतदान केन्द्रों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांट रखा है। निर्वाचन आयोग ने ग्रुप ए, बी, सी, डी के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार ए ग्रुप वाले मतदान केन्द्रों पर सुबह 8 बजे से वोट प्रक्रिया शुरू होगी. यह प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी नहीं रहेगी, बल्कि शाम 4 बजे ही खत्म हो जाएगी। इसी तरह बी ग्रुप वाले मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से शुरू होने वाली वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी. जबकि सी ग्रुप वाले मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक ही चलेगी और इस डी वाले ग्रुप के लिए निर्वाचन आयोग ने समय का निर्धारण सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे रखा है. यहां सुबह नौ बजे वोटिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम 6 बजे तक ही खत्म हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें