हलफनामा तैयार कर तीसरे व्यक्ति को दे दिया एक लाख का चैक
भोपाल। मध्यप्रदेश अजब है, गजब है। वाला वाक्य इन दिनों प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान काफी सटीक बैठ रहा है। यहां कभी कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ की जीत को लेकर दस लाख रूपए की ष्शर्त लगती है तो कभी कांग्रेस की जीत पर एक लाख रूपए की शर्त लगाई जा रही है। मजेदार बात यह है कि इस तरह कीष्शर्त को बकायदा स्टाम्प पेपर पर लिखित में लगाई जा रही है। ताकि ष्शर्त हारने के बाद व्यक्ति मुकर ना जाए। अब हाल ही में प्रदेश में कांग्रेस की हार-जीत को लेकर एक लाख रूपए की शर्त लगाई गई है।
अब शर्त का लिखित नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों की अपनी राय है, कोई इस पत्र के वायरल होने के बाद कांग्रेस तो कोई बीजेपी की सरकार बनने का दावा कर रहा है। यह ष्शर्त पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा के ग्राम सुखापुरा के पूर्व सरपंच धनीराम भालवी और हर्रई वार्ड नं 8 में रहने वाले नीरज मालवीय के बीच 1-1 लाख रुपए की शर्त लगाई गई है। बकायदा दोनों के बीच 50 रुपए के स्टाम्प पर शर्त नामा लिखाया हुआ है। धनीराम भालवी का कहना है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वहीं नीरज मालवीय का कहना है कि भाजपा की सरकार बनेगी। इसको लेकर दोनों 1-1 लाख रुपए की शर्त लगी है और दोनों व्यक्तियों ने अपने अपने 1-1 लाख रुपए के चेक अपने परिचित अमित पांडे पास सुरक्षित रखवा दिया है। शर्त के मुताबिक दोनों में जो भी जीतेगा, अपना चेक अमित पांडे से प्राप्त कर लेगा। इस शर्त का शपथ पत्र तैयार किया गया तब इसमें तीन गवाह भी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि इसके पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की हार जीत को लेकर भी छिंदवाड़ा में 10 लाख रुपए की शर्त लग चुकी है। छिंदवाड़ा शहर के लालबाग में रहने वाले प्रकाश साहू और राम मोहन साहू ने कांग्रेस के कमलनाथ और भाजपा के बंटी साहू की हार-जीत को लेकर एक ष्शपथ पत्र तैयार कराया था। इसके मुताबिक अगर कांग्रेस उम्मीदवार कमलनाथ हारते हैं तो प्रकाश साहू, राम मोहन साहू को 10 लाख रुपए देंगे। वहीं, अगर भाजपा उम्मीदवार बंटी साहू चुनाव हारेंगे तो राम मोहन साहू, प्रकाश साहू को उतने ही रुपए देंगे। इस इकरारनामे में बाकायदा तीन गवाह भी शामिल किए गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें