भाजपा नेता सड़क मार्ग के जरिए ज्यादा करेंगे सफरभोपाल। भाजपा ने चुनाव प्रचार में इस बार नया तरीका अपनाने की रणनीति तय की है। भाजपा नेताओं को कहा गया है कि वे हेलीकाप्टर का उपयोग कम करें और सड़क मार्ग से सभाओं और रैलियों के लिए पहुंचें। इस दौरान बीच में कहीं गांव याष्शहर में रूकें और लोगों एवं कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करें, ताकि उन्हें आत्मीयता का भाव महसूस हो।
दरअसल भाजपा को लगातार इस बात का फीडबैक मिल रहा है कि भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की दूरी बनने से नाराज है। यही स्थिति आम लोगों की भी है। इसे देखते हुए अब भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान रैलियां और सभाओं में शामिल होने वाले नेताओं से कहा है कि वे अधिक से अधिक सड़क मार्ग के जरिए रैली और सभाओं में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम लोगों को भी बिठा लें, ताकि उनमें आत्मीयता व नजदीकी का भाव आए। चुनाव प्रचार के इस तरीके की शुरूआत आज खुद केन्द्रीय मंत्री अमित ष्शाह ने अपने ग्वालियर दौरे से की। उन्होंने करीब 60 किलोमीटर का मार्ग सड़क मार्ग से तय किया। इसके उनके आगामी 11, 12 और 13 नवंबर को भी रैली व सभा के जो कार्यक्रम है, उनमें भी इसी तरह की व्यवस्था करने की बात खुद शाह ने पार्टी नेताओं से कही है। गृहमंत्री शाह करैरा तक तो हेलीकॉप्टर से आएंगे, लेकिन वहां से पिछोर तक सड़क मार्ग का ही उपयोग करेंगे। शाह ने केन्द्रीय मंत्रियों के अलावा प्रदेश के नेताओं को भी सलाह दी है कि वे इसी तरह से चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लें, जिससे आम लोगों के बीच वे पहुंच सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें