रविवार, 5 नवंबर 2023
कांग्रेस राज में होता है महिलाओं का अपमान : ठाकुर
भोपाल। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं के लिए काफी काम किया है। मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहन योजना लाकर महिलाओं और बेटियों का मान सम्मान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में महिलाओं का अपमान होता है।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह बात आज राजधानी में मीडिया से चर्चा करते हुए कही। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान में झूठी गारंटी दी है और कांग्रेस आलाकमान अन्य क्षेत्रों को धोखा देने के लिए तैयार है। मध्य प्रदेश में भाजपा के शासन में महिलाओं का सम्मान है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि वे हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, पूरे राजस्थान में बेईमान थे, उन्होंने झूठी गारंटी दी है और कांग्रेस आलाकमान अन्य क्षेत्रों को धोखा देने के लिए तैयार है.उन्होंने कहा कि 10 महीने पहले हिमाचल प्रदेश चुनावों के दौरान गारंटी दी गई थी और पिछले 10 महीनों में क्या हुआ, कांग्रेस कहां खड़ी है। वायदा किया था 1500 देंगे, हिमाचल में झूठ बोला। 1 लाख लोगों को रोजगार नहीं दे पाए। हिमाचल में कहा था 2 रुपए गोबर खरीदी की गारंटी फेल। 300 यूनिट बिजली फ्री की गारंटी फेल। बागवानों को दी गई गारंटी फेल हुई. मुफ्त इलाज की गारंटी फेल. कांग्रेस फेल। कांग्रेस की गारंटी भी फेल, झूठे वादे, कांग्रेस के नहीं नेक इरादे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें