भोपाल। चुनाव की मतगणना के पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को 26 नवंबर को भोपाल बुलाया है। इन प्रत्याशियों को कांग्रेस द्वारा मतगणना स्थल पर किस तरह सतर्क रहना है, इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कांग्रेस हर सीट पर मतदान के बाद परिणाम का आकलन भी करेगी।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा सभी 230 सीटों के प्रत्याशियों को 26 नवंबर को भोपाल बुलाया गया है। इन प्रत्याशियों को कांग्रेस मतगणना के दौरान किस तरह की सावधानियां बरतनी है और किस तरह सतर्क रहना है। इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण दो चरणों में होगा। जानकारी के अनुसार पहले चरण में रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल संभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। दूसरे चरण के प्रशिक्षण में इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, सागर संभाग के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। इसके अलावा प्रत्याशियों से उनके विधानसभा क्षेत्र में किस तरह की स्थिति है, मतदान का प्रतिशत और जीत-हार के आकलन को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस इस बार पिछले अनुभवों को लेकर सतर्क है। इस बा रवह किसी तरह की चूक नहीं होने देना चाहती है। साथ ही वरिश्ठ नेताओं को भी संभागवार प्रत्याशियों पर नजरें रखने को कहा गया है।
जिला प्रभारियों को सौंपी कमान
प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस ने एक और फैसला लिया है। कांग्रेस ने जिला प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्याशियों पर नजर रखें। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में सरकार बनने के बाद अपने ही लोगों द्वारा पार्टी छोड़ने के बाद सरकार गिर गई थी। इसे लेकर कांग्रेस इस बार गंभीर है और प्रत्याशियों पर नजरें रखे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें